NTA राज्य सरकारों, प्रशासन… इस सब पर मुझे पूरा भरोसा: NEET रीएग्जाम पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, कहा- बेखौफ होकर दें परीक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA, राज्य सरकारों और जिला प्रशासन पर अपना पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने लगभग 22 लाख परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे बिना किसी डर या तनाव के परीक्षा में शामिल हों और अफवाहों से दूर रहें।

छात्रों को शुभकामना देते हुए उन्होने कहा कि उन्हें भारत की व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और आगे भी रहेगा।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक अभिभावक और एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर वे छात्रों-अभिभावकों से गुजारिश करते हैं कि कृपया भारत की नई पीढ़ी के भविष्य को खतरे में न डालें। कोई भी ऐसा कुछ न करें जिससे बच्चों की मानसिक सेहत पर असर पड़े।