पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में TMC नेताओं के भ्रष्टाचार की पोल लगातार खुलती जा रही है। यहाँ तारकेश्वर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ TMC नेता स्वप्न सामंत को स्थानीय लोगों के बीच सड़क पर पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार के आरोपों से गुस्साए लोगों ने उन्हें जूतों की माला पहना दी। इसके बाद उन्हें बिना शर्ट के नंगे पैर सड़कों पर घुमाया गया। लोगों ने उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई। इसके अलावा, TMC नेता पर अंडे और टमाटर भी फेंके गए।
इसका Video भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। Video में साफ देखा जा सकता है कि गुस्साई भीड़ ने TMC नेता को घेर रखा है। लोग उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस भारी अपमान के बाद स्वप्न सामंत किसी तरह अपनी स्कूटी से वहाँ से भागे।
#WATCH | West Bengal: Locals paraded former Tarakeswar Municipality Chairman and senior TMC leader Sapan Samanta with a garland made of shoes allegedly over corruption allegations. They also made him do sit-ups while holding his ears and pelted eggs and tomatoes at him.… pic.twitter.com/pyDh5EXga6
— ANI (@ANI) June 23, 2026
बंगाल में भ्रष्टाचार को लेकर TMC नेताओं के खिलाफ जनता का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले भी कई बड़े नेताओं को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा है। इस मामले पर TMC पार्टी की तरफ से कोई बयान या स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

