बिहार के आरा जिले में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर ने बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने घोषणा की कि वह जल्द ही भरत तिवारी के गाँव उनके परिजनों से मिलने जाएँगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपराधी भी हो तो उसे दंड न्यायपालिका से मिलना चाहिए, न कि सरेंडर करने के बाद उसकी जान ले लेनी चाहिए।
भोजपुर जिले में आयोजित महापंचायत में बागेश्वर धाम ने यह बयान दिया। उन्होंने भऱत तिवारी के लिए कहा, “वह हिंदू और सनातनी बालक था, जो हिंदुत्व और सनातन के लिए लड़ता था। प्रशासन के सामने उसने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर गोली चलाई, यह मुझे पता चला है।” धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस मामले की सही से जाँच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद मुख्यमंत्री से मामले की जाँच करने के लिए कहेंगे।
#WATCH | Baba Bageshwar on Bharat Tiwari Case: भरत तिवारी केस पर क्या बोले बाबा बागेश्वर?#BabaBageshwar #BharatTiwariCase #DhirendraKrishnaShastri #Livetimesnews @bageshwardham pic.twitter.com/c09iSgBTDa
— Live Times (@livetimes_news) June 24, 2026
धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी याद किया कि भरत तिवारी आरा से पैदल यात्रा कर छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुँचे थे। उन्होंने कहा, “भरत जाति-पाति से ऊपर उठकर हिंदू समाज के हित के लिए काम करने की बात करता था।”
बता दें कि भरत तिवारी के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलौटी गाँव में महापंचायत हो रही है। इसमें कई राज्यों से लोग भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए जुटे हैं। महापंचायत में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भरत तिवारी के परिवार से भी मुलाकात की। प्रशांत किशोर ने बिहार की मौजूदा सम्राट चौधरी की सरकार पर निशाना साधा।

