केंद्र सरकार ने पहली बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बलिदान हुए भारतीय सेना के 6 वीर जवानों के नामों का आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किए है। इन बलिदानों के नाम नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) की वेबसाइट और स्मारक की दीवार पर दर्ज किए गए हैं।
यह पहली बार है जब सरकार ने इस ऑपरेशन के दौरान हुए सैन्य नुकसान को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। यह सीमा पार सैन्य अभियान मई 2025 में पाकिस्तान और PoK में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाया गया था।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 7 मई 2025 को भारतीय सेना ने यह कार्रवाई शुरू की थी। इस 4 दिवसीय सफल ऑपरेशन में थलसेना और वायुसेना दोनों के जांबाजों ने हिस्सा लिया था।
देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन 6 वीरों में सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र), लांस नायक दिनेश कुमार, एविएशन टेक्निशियन मूड मुरलीनायक, हवलदार सुनील कुमार सिंह और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (वायु सेना पदक) शामिल हैं। अब इन बलिदानों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर हमेशा के लिए अंकित हो गए हैं।

