पाकिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार आया भूकंप, अब डेरा गाजी में काँपी धरती: 5.4 रही तीव्रता

पाकिस्तान में 24 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार (26 जून 2026) को आए 5.4 तीव्रता के भूकंप से डेरा गाजी खान और आसपास के इलाकों में झटके महसूस हुए।

भूकंप का केंद्र डेरा गाजी खान के पास बताया गया है और इसकी गहराई जमीन से करीब 75 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

इससे पहले भी शुक्रवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। पाकिस्तान मौसम विभाग (PMD) के मुताबिक, इसका केंद्र कोहलू से लगभग 60 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था और इसकी गहराई 17 किलोमीटर थी। शाम को आए इस भूकंप में झोब, बरखान और राखनी क्षेत्रों में महसूस किए गए थे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और इस्लामाबाद समेत कई इलाकों में तीव्र भूकंप आया था। पाकिस्तान तीन प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों अरबियन, यूरेशियन और भारतीय प्लेट के जोड़ पर स्थित है। यही वजह है कि यहाँ अक्सर भूकंप आते रहते हैं और कई इलाके भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं।