वेनेजुएला में शनिवार (27 जून) को भूकंप के झटके फिर से महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई है। यह झटका बुधवार (24 जून) को आए भीषण भूकंप का ही एक आफ्टरशॉक है। फिलहाल इस ताजा झटके से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन देश पहले ही एक बड़ी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है।
बुधवार को आए 7 से ज्यादा की तीव्रता वाले दोहरे भूकंप ने वेनेजुएला में तबाही मचा दी है। इस हादसे में अब तक 920 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हजारों लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। बचाव दल दिन-रात उन्हें निकालने की कोशिश में जुटे हैं।
🚨 BREAKING: Another powerful earthquake has struck Venezuela. Reports indicate the death toll has surpassed 900, while more than 50,000 people remain missing. #Breaking #Venezuela #Earthquake #BreakingNews #Disaster pic.twitter.com/QqQxksfQ2z
— Breaking News World (@WorldAlertHi) June 27, 2026
राहत कार्य में कई बाधाएँ आ रही हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और संचार व्यवस्था भी ठप पड़ी है। प्रभावित इलाकों में भोजन, पानी और दवाओं की भारी कमी है। अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक और भी झटके महसूस किए जा सकते हैं। इससे बचाव कार्य और भी मुश्किल हो गया है।

