7 की मौत, 20+ घायल: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस में लगी भयंकर आग

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। हरिद्वार से इंदौर जा रही बस- ट्रक से टकरा गई, जिसमें 7 यात्रियों की मौत हुई जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। यह बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी।

इसमें कुल 39 यात्री सवार थे। दौसा के पास ये हादसा मंगलवार (30 जून 2026) की रात करीब 2.30 बजे हुआ है। दरअसल बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर के बाद बस- ट्रक में आग लग गई।

हादसे के बाद दौसा के एसपी पीयूष दीक्षित मौके पर पहुँचे और राहत बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। हादसे में बस पूरी तरह धुएँ के चपेट में आ गयी थी। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर है