बेंगलुरु की आईटी कंपनी कैपजेमिनी के एचएएल कैंपस में चल रहे एक डे-केयर सेंटर में करीब 2-3 साल के बच्चों के साथ टॉर्चर किए जाने का मामला सामने आया। आरोप है कि सेंटर की कुछ महिला कर्मचारियों ने बच्चों को बाथरूम में बंद किया और टॉयलेट के जेट स्प्रे से उनके मुँह पर पानी मारा। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
#Bengaluru Five women have been booked for allegedly abusing toddlers at a daycare. The FIR alleges children were forced into a loaded washing machine, made to sit on a commode &sprayed with a toilet jet. Case regdunder the Juvenile Justice Act #karnataka pic.twitter.com/GgNemKVRsu
— Imran Khan (@KeypadGuerilla) July 1, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा टॉयलेट में बंद है और उसे फर्श पर लेटा हुआ है और जोरों से रो रहा है। बच्चे के रोने का वीडियो भी सामने आया है। एक दूसरे बच्चे को टॉयलेट सीट पर बैठाकर उसके मुँह पर जेट स्प्रे से पानी डाला जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे को फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के ड्रम में बैठाया गया है और उसे डराया जा रहा है। इस दौरान बच्चा रो रहा है। डेकेयर वीडियो 29 जून का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने 5 महिला केयरगिवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऐसा इन महिलाओं ने कितने बच्चों के साथ किया है इसका पता पुलिस लगा रही है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि डे-केयर सेंटर का संचालन सीधे कैपजेमिनी कर रही थी या कंपनी परिसर में किसी बाहरी एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। पांचों महिला कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कैपजेमिनी ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी जाँच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। एहतियात के तौर पर डे-केयर सेंटर को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। आयोग अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर अपने स्तर पर जाँच करेगा।

