रील के बहाने रेहान अंसारी फँसाता था बच्चियाँ, फोन में मिले 70 गंदे वीडियोज: पटना में गिरफ्तार, 20 लड़कियाँ थीं निशाने पर

बिहार के गया के बाँके बाजार इलाके में रेहान अंसारी नाम के लड़के के कुकर्म उजागर हुए हैं। पता चला है कि इंस्टा पर रील बनाने के बहाने-मोमोज फ्री में खिलाने के बहाने लड़कियों को फँसाता था और उनके अश्लील वीडियो बनाता था। इस संबंध में एक नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत भी की है।

पुलिस अपनी जाँच में जुटी है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक की पड़ताल में लड़कियों के 20-22 मिनट के 70 गंदे वीडियो मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा ये भी पता चला है कि रेहान अंसारी के निशाने पर 20 और लड़कियाँ थीं।

पहले बताया जा रहा था कि शिकायत होने के बाद रेहान दिल्ली भाग गया था लेकिन बाद में जानकारी आई पुलिस की विशेष टीम ने अब उसे पटना से पकड़ लिया है।

अब पुलिस उसके फोन की तलाश कर रही है। पूछताछ में नए खुलासे होंगे। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकमा दर्ज हुआ है।