एक सदी में 10 करोड़ लोगों की जान ली, यह मौत और जुल्म की राह: वामपंथ पर बोले US के राष्ट्रपति ट्रंप, कहा- कम्युनिज्म सबसे बुरे लोगों का सबसे बुरा विचार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस की 250वीं सालगिरह के मौके पर कम्युनिज्म को लेकर चेताया है। उनका कहना है कि कम्युनिज्म देश के लिए दूसरे वर्ल्ड वॉर और 9/11 से भी बड़ा खतरा है। हालाँकि उन्होंने अमेरिका के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि US एक नए ‘गोल्डन एज’ की ओर जा रहा है। यूएस के 250वीं सालगिरह से एक दिन पहले शुक्रवार रात (4 जुलाई 2026) को साउथ डकोटा में माउंट रशमोर नेशनल मेमोरियल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

ट्रंप ने कम्युनिज्म को लेकर यूएस को चेतावनी दी

ट्रंप ने कार्यक्रम में सबसे पहले यूनाइटेड स्टेट्स के इतिहास को बेमिसाल बताते हुए इसे दुनिया का सबसे कामयाब और खास देश बताया। इसके बाद कम्युनिस्ट खतरे की बात की। अपने भाषण में बार-बार उन्होंने अमेरिका की खास पहचान और संस्कृति की चर्चा की और कहा कि ‘ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।’ साथ ही ये भी कहा कि हमारे देश में कम्युनिस्ट खतरा फिर से बढ़ रहा है।

ट्रंप ने कहा कि कम्युनिज्म अमेरिकी आजादी के लिए जानलेवा है। यह हमारे देश के लिए फर्स्ट वर्ल्ड वॉर, सेकेंड वर्ल्ड वॉर, पर्ल हार्बर और 9/11 से भी ज्यादा खतरनाक है। इसने एक सदी में 100 करोड़ लोगों की जान ली और यह जुल्म करता है, दूसरों को मौत देता है।

ट्रंप ने अपने भाषण में कम्युनिज्म से बाद नवंबर के मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने कहा, “अमेरिका कभी कम्युनिस्ट देश नहीं बनेगा। हम मिडटर्म तभी हार सकते हैं, हम बेवकूफ, मूर्ख और नासमझ हों।”

उन्होंने भाषण में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट को सीधे तौर पर कम्युनिज्म से नहीं जोड़ा। लेकिन ट्रंप की आलोचना में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवारों की हाल में हुई चुनावी जीत का भी जिक्र था। हाल ही में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी और डारियालिजा एविला शेवेलियर ने चुनाव में न्यूयॉर्क में ट्रंप के विरोध के बावजूद जीत हासिल की थी। इसको लेकर उन्होंने कहा कि कम्युनिज्म संविधान का दुश्मन है। सबसे बढ़कर यह 4 जुलाई, 1776 यानी अमेरिकी आजादी का दुश्मन है।

ट्रंप ने कहा कि अगर रिपब्लिकन फिलिबस्टर को खत्म कर देते हैं और SAVE America Act पास कर देते हैं, तो वे ‘सौ साल तक कोई चुनाव नहीं हारेंगे’। फिलिबस्टर यूएस सीनेट का एक नियम है जिसके तहत ज्यादातर बिलों पर बहस को सीमित करने के लिए कम से कम 60 सीनेटरों के वोट की जरूरत होती है। SAVE America Act के तहत सभी वोटरों को रजिस्टर करते समय अपनी यूएस नागरिकता साबित करनी होगी और पोलिंग बूथ पर अपनी पहचान दिखानी होगी।