थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिली 2000 साल पुरानी सोने की अंगूठियाँ, प्राचीन भारतीय व्यापारिक समुदाय से जुड़ाव: ब्राह्मी लिपि में कुछ लिखा भी है

थाईलैंड के फेत्चाबुरी प्रांत के डॉन याई थोंग पुरातात्विक स्थल पर खुदाई के दौरान 2000 साल पुरानी भारतीय मूल की प्राचीन सोने की अंगूठियाँ मिली हैं। एक अंगूठी पर प्राचीन ‘ब्राह्मी लिपि’ में कुछ शब्द लिखा गया है।

बताया जा रहा है कि थाइलेंड की पुरातत्व विभाग जब प्राचीन मानव के अवशेषों और दूसरे ऐतिहासिक वस्तुओं की जाँच कर रहे थे, तो उन्हें सोने के दो अंगूठियाँ मिली। यह प्राचीन दफ़नाने की जगह बताई जाती है। इनमें से एक पर प्राचीन भारतीय ब्राह्मी लिपि उकेरी गई थी। इससे माना जा रहा है कि इसका संबंध भारत के व्यापारिक समुदाय से हो सकता है।

इससे पता चलता है कि दो हजार साल पहले भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच व्यापारिक- सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत थे। पुरातत्व विभाग का कहना है कि इससे पहले भी क्राबी प्रांत के क्लोंग थॉम और चुम्फॉन के खाओ सैम काओ जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर ब्राह्मी लिपि वाले कई प्राचीन अवशेष और सजावट की चीजें मिली थी।

फिलहाल दोनों सोने की अंगुठियों को फ्रा नखोन खीरी संग्रहालय में रखा गया है। जिस स्थान पर ये दोनों धरोहर मिले हैं, वहाँ बारिश में पानी जमा हो जाता है, जिससे धरोहरों के नुकसान का खतरा बना रहता है।