उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में वांछित आरोपित फरीस सोमवार (6 जुलाई 2026) की तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को सैफनी क्षेत्र में एक गौवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष सड़क किनारे फेंके जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना सैफनी #RampurPolice द्वारा मुठभेड़ में एक गौकश अभियुक्त गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दी गयी बाइट ।
— Rampur police (@rampurpolice) July 6, 2026
➡️पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को अभिरक्षा में लेकर भर्ती कराया गया।
➡️ एक अदद तमंचा मय एक खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस, एक मोटर… pic.twitter.com/MUMO3EgNDT
जाँच के दौरान फरीस के साथ शब्बू और सलीम के नाम भी सामने आए। इसी मामले में पुलिस रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कच्चे रास्ते से भागने लगा।
पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया। पूछताछ में फरीस ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक आवारा गौवंशीय पशु का वध किया था।

