उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ईसाई धर्मांतरण रैकेट का खुलासा। यहाँ ‘क्रिप्टो क्रिश्चियन‘ राशिद और उसके साथी टेंट लगाकर प्रार्थना सभा में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवा रहे थे। लोगों को ₹50 से ₹60 हजार और बीमारी के इलाज का लालच देकर ईसाई बनाया जा रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ता को लगी तो उन्होंने विरोध किया। बजरंग दल ने बताया कि प्रार्थना सभा में लगभग 200 लोग मौजूद थे। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मौके से तीन बाइबल और कुछ पहचान पत्र भी बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि 14 आरोपितों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें मुख्य आरोपित राशिद, मनीष, संजीव, संगीता, पूजा, मोनू, आशु, चाँदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, कनक, शीशपाल और प्रवीण शामिल हैं। इनमें बाकी लोगों की तलाश जारी है।

