पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन आसिम तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने 22 साल के शूटर साद अब्बासी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस्लामाबाद पुलिस का कहना है कि ग्रुप कैप्टन आसिम एक महिला को अपहरण से बचा रहे थे। इसी दौरान आरोपित ने उन्हें गोली मार दी। दूसरी तरफ, TTP ने सोशल मीडिया पर एक CCTV Video जारी किया है।
TTP claims responsibility for attack on Group Captain Asim Tariq, saying a 'targeted killing team' from North Punjab carried it out. It also rejects Islamabad Police claim of a rescued woman and arrested suspect, calling it propaganda.#BreakingNews #TTP #Pakistan #Islamabad pic.twitter.com/pTXVJzzDXf
— Ahsan Junaid (@AhsanJunaidAJ) July 6, 2026
TTP का दावा है कि Video पुलिस की कहानी को झूठा साबित करता है। TTP द्वारा जारी वीडियो में मृत अफसर कार के अंदर सीट बेल्ट पहने बैठे दिख रहे हैं। वहीं, आरोपित के साथ मोटरसाइकिल पर एक महिला भी बैठी नजर आ रही है।
TTP का कहना है कि उनके ‘स्पेशल टारगेट किलर्स यूनिट’ ने इस हमले को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसिम तारिक पाकिस्तान की इंटेलिजेंस विंग में तैनात थे। उस पर अफगानिस्तान में हुए एक ड्रोन हमले की लोकेशन देने का आरोप था।

