कृष्ण मोहन बने अंतरिम महासचिव, चंपत राय का इस्तीफा मंजूर: राम मंदिर चढ़ावे की चोरी को लेकर ट्रस्ट की बैठक में फैसला, SIT रिपोर्ट के बाद फिर होगी मीटिंग

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर चल रहे विवाद को लेकर सोमवार (06 जुलाई 2026) को राम मंदिर ट्रस्ट ने बैठक की। इस दौरान सबसे पहले ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर किया गया। उनकी जगह कृष्ण मोहन को ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने ट्रस्ट ने अंतरिम महासचिव बनाया है।

बैठक की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि बहुत दुख के साथ यह बैठक की गई, इसमें चंपत राय और अनिल मिश्रा का त्यागपत्र मिलते ही मंजूर कर लिया गया था। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की भी अपील की और आश्वासन दिया कि चोरी में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की रिपोर्ट के बाद अब 22 जुलाई 2026 को फिर से बैठक होगी।