80 साल की बुजुर्ग महिला से 35 साल के सलमान ने किया रेप, बेहोशी की हालत में छोड़ कर भागा: 35 दिन बाद अस्पताल में मौत, UP के हाथरस का मामला

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप और 35 दिन बाद इलाज के दौरान उनकी मौत की घटना सामने आई है। महिला की 31 मई की रात को घर में अकेली पाकर सलमान ने रेप किया था।

वह महिला के पड़ोस में रहता है। दरिंदगी का पता आसपास के लोगों को सुबह मिली, जब उन्होंने महिला को बुरे हालत में घर में देखा। घर का दरवाजा खुला हुआ था। बहुत मुश्किल से महिला ने अपनी आपबीती बताई। उसे बेहोशी की हालत में सलमान फरार हो गया था। महिला को जब अस्पताल ले जाया गया। उस वक्त तक काफी रक्तस्राव हो चुका था।

महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया जहाँ वह 35 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझती रही। यूपी पुलिस पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महिला की मौत के बाद अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि उसके आधार पर आगे की कानूनी और सख्त कार्रवाई की जा सके।