Homeदेश-समाजदरभंगा: नजीर के घर बड़ा धमाका, 1 किमी तक गूॅंजी आवाज; लोगों ने पूछा-...

दरभंगा: नजीर के घर बड़ा धमाका, 1 किमी तक गूॅंजी आवाज; लोगों ने पूछा- बम बना रहा था या पटाखा?

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। धमाका कैसे हुआ यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। प्रशासन ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह पटाखे के कारण हुआ विस्फोट लग रहा है।

बिहार का दरभंगा शुक्रवार (5 जून 2020) की दोपहर एक जोरदार धमाके से दहल गया। धमाका विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर दुर्गा मंदिर इलाके में हुई।

धमाका इतना भीषण था कि मोहम्मद नजीर के घर की दीवार और छत ध्वस्त हो गई। लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज तकरीबन एक किलोमीटर के इलाके तक सुनाई दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मद नजीर के परिवार के 5 लोगों की स्थिति नाजुक है। नजीर की उम्र पचास साल के आसपास बताई जा रही है। घायलों में तीन बच्चे हैं। डीएमसीएच में इनका इलाज चल रहा है।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। धमाका कैसे हुआ यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। प्रशासन ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह पटाखे के कारण हुआ विस्फोट लग रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों का दावा है कि धमाका बम बनाते वक्त हुआ। ऑपइंडिया इन दावों की पुष्टि नहीं करता।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने नजीर को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि दीवारों की हालत और विस्फोट की तीव्रता देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि यह पटाखों से हुआ होगा।

धमाके से क्षतिग्रस्त बिल्डिंग
माके से जख्मी बच्चे

वहीं धमाके से गिरी दीवार के नीचे दबे खून से लथपथ लोगों को मोहल्ले के लोगों ने निकालने की कोशिश की और अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय विधायक संजय सरागवी ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुँच चुके हैं
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -