Homeराजनीतिगाँधीनगर में BJP का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह NDA के सहयोगियों के साथ अपना...

गाँधीनगर में BJP का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह NDA के सहयोगियों के साथ अपना नामांकन दाखिल करने पहुँचे

"जब मैं पूछता हूँ कि राष्ट्र का नेतृत्व कौन करेगा? तो जनता इसका जवाब मोदी, मोदी कहकर देती है। मोदी एक ऐसे नेता हैं जिनका इंतज़ार 70 वर्षों से अधिक समय से किया जा रहा था।"- शाह

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पहुँचे तो NDA के नेताओं में काफ़ी जोश देखने को मिला। शक्ति प्रदर्शन में उनके साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और लोक जनशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान थे। शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी थे।

नामांकन दाखिल करने से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए, शाह ने कहा, “मैंने अहमदाबाद के नारनपुरा में संघवी हाई स्कूल में एक बूथ कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और वहाँ से मैं पार्टी का अध्यक्ष बना। अगर आप बीजेपी को मेरे जीवन से निकाल देंगे तो यह खाली हो जाएगा। मैंने पार्टी व देश के लिए हमेशा से समर्पित रहा हूँ।”

उन्होंने आगे कहा, “यह एक सम्मान है कि मैं एक ऐसे निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूँगा जिसका प्रतिनिधित्व कभी लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। यह वही निर्वाचन क्षेत्र है जिसका मैंने राज्य विधानसभा में पाँच बार प्रतिनिधित्व किया। मैं लोगों का आभार व्यक्त करता हूँ।”

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज आगामी लोकसभा चुनाव में गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए गुजरात पहुँचे हैं।

यह कहते हुए कि भारत के लोग प्रधानमंत्री मोदी को फिर से चुनना चाहते हैं, उन्होंने कहा, “जब मैं पूछता हूँ कि राष्ट्र का नेतृत्व कौन करेगा? तो जनता इसका जवाब मोदी, मोदी कहकर देती है। मोदी एक ऐसे नेता हैं जिनका इंतज़ार 70 वर्षों से अधिक समय से किया जा रहा था। वो एक ही व्यक्ति है जो देश को सुरक्षा प्रदान कर सकता है, और वो हैं नरेंद्र मोदी।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा 2014 की तरह राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेगी ताकि गुजरात का बेटा संसद में फिर से वापसी कर सके। साथ ही उन्होंने गाँधीनगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आडवाणी की विरासत को आगे बढ़ाने का वादा भी किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -