Homeराजनीतिकर्नाटक: कॉन्ग्रेस से नाख़ुश हैं 20 से अधिक विधायक, कभी भी ले सकते हैं...

कर्नाटक: कॉन्ग्रेस से नाख़ुश हैं 20 से अधिक विधायक, कभी भी ले सकते हैं फ़ैसला

येदियुरप्पा ने हाल ही में महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, “राज्य में क़ानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। किसी को इसकी चिंता नहीं है, और न ही सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है।"

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के एक बयान ने एक बार फिर से सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। आज उन्होंने बताया कि राज्य की वर्तमान कॉन्ग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार से कॉन्ग्रेसी खेमा कुछ नाख़ुश नज़र आ रहा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस के लगभग 20 विधायक ऐसे हैं जो परेशान हैं और कभी भी कोई फ़ैसला ले सकते हैं, बस थोड़ा इंतज़ार कीजिए।

पिछले काफी दिनों से यह चर्चा ज़ोरों पर थी कि राज्य में मौजूदा कॉन्ग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। बता दें कि कर्नाटक में जेडीएस-कॉन्ग्रेस सरकार के मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्‍वामी पहले भी बीजेपी पर सरकार गिराने की साज़िश रचने का आरोप लगा चुके हैं। 

येदियुरप्पा ने विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य की ‘चिनचोली और कुंडगोल’ की विधानसभा सीटों पर बीजेपी जीत हासिल करेगी और इसके लिए वोटिंग 19 मई को होनी है। येदियुरप्पा ने हाल ही में महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार (मैसूर) पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, “राज्य में क़ानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। किसी को इसकी चिंता नहीं है, और न ही सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है।”

वारदात के एक दिन बाद पीड़िता की टिप्पणी आई थी जिसमें उसने बताया था कि उसके प्रेमी को चार पुरुषों ने बुरी तरह पीटा था। जब लड़के ने विरोध किया, तो उसे एक पत्थर से मारा गया। फ़िलहाल, पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है और चारों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -