Homeविविध विषयमनोरंजनआमिर खान से बेहतर एक्टिंग 'वेटर' की: कई सुपर हिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर...

आमिर खान से बेहतर एक्टिंग ‘वेटर’ की: कई सुपर हिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर को देनी पड़ी सफाई

"फिल्म पूरी दुनिया ने देखी है, सभी ने फिल्म को बहुत पसंद भी किया है, लेकिन मैं फिर भी कहता हूँ कि आमिर से बेहतर वो वेटर था।"

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ‘वेटर’ कहने पर एक्टर आमिर खान और उनके बीच उभरे मतभेद को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। फिल्म निर्माता ने एक इंटरव्यू के दौरान 1995 की सुपरहिट फिल्म रंगीला के बाद उनके और आमिर खान के बीच उपजे विवाद को महज एक गलतफहमी करार दिया।

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि गलतफहमी के कारण ही उन्हें कोट करते हुए एक समाचार पत्र ने लिखा था कि एक वेटर भी आमिर खान से कहीं अधिक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है।

वर्मा ने बताया कि उस दौरान मोबाइल फोन नहीं थे, इसलिए आमिर खान से उनकी तुरंत बात ही नहीं हो पाई थी। अगर होता तो यह गलतफहमी टाली जा सकती थी। हालाँकि, बाद में जब वो मिले तो स्थिति स्पष्ट हुई।

राम गोपाल वर्मा ने आमिर खान को अपने कार्य के प्रति बहुत ही समर्पित और धैर्यशील व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा, “मैं खुद उनकी तरह नहीं हूँ। मैं बहुत ही आवेगी हूँ, जो किसी भी मुद्दे पर तुरंत रिएक्ट करता हूँ।”

इस बीच, आमिर पर अपनी टिप्पणी को लेकर चल रही चर्चाओं के बारे में राम गोपाल वर्मा ने कहा, “उन्होंने एक निश्चित दृश्य के बारे में एक ‘तकनीकी बात’ बताई थी, जो उनका मानना ​​​​था कि आमिर खान की लाइन डिलीवरी पर को-एक्टर की प्रतिक्रिया से सुधार हुआ था।” इसी संबंध में एक पत्रकार ने “वेटर आमिर से बेहतर एक्टिंग कर लेगा” शीर्षक के साथ खबर चला दी थी।

राम गोपाल वर्मा ने इस पूरे मुद्दे पर बताया कि उन्होंने कहा था कि रंगीला फिल्म पूरी दुनिया ने देखी है, सभी ने फिल्म को बहुत पसंद भी किया है, लेकिन वह फिर भी कहते हैं कि आमिर से बेहतर वो वेटर था।

गौरतलब है कि 1995 में आई फिल्म रंगीला के 25 साल पूरे हो गए हैं। इसमें आमिर खान के अलावा उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ भी थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी, जिसे कई पुरस्कारों के लिए भी नामित किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -