Homeदेश-समाजकेरल: दिव्यांग बेटी का बीमार माँ के सामने रेप, पीड़ित परिवार को शिहाब की...

केरल: दिव्यांग बेटी का बीमार माँ के सामने रेप, पीड़ित परिवार को शिहाब की जमानत के बाद ‘बदले’ का डर

पीड़िता को 3 महीने पहले भी आरोपित द्वारा प्रताड़ित किया गया था, तब वह डर से आवाज नहीं उठा पाई थी। पीड़िता अपनी गंभीर रूप से बीमार माँ के साथ रहती है। पीड़िता की माँ बिस्तर से उठ भी नहीं पाती। अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद बीमार माँ केवल रो रही है।

केरल के मलप्पुरम (Mallapuram Kerala) में एक शारीरिक और मानसिक दिव्यांग लड़की का उसकी माँ के के सामने रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ पैरालिसिस (लकवा) से ग्रसित बताई जा रही है। आरोपित का नाम मुत्तलन शिहाब है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिहाब पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं। पीड़ित परिवार को डर है कि आरोपित जेल से आकर उनसे बदला लेगा। घटना 22 फरवरी (मंगलवार) की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना मलप्पुरम जिले के अरीकोड के कावानुर की है। आरोपित रात लगभग 2 बजे पीड़िता के घर में किराए पर रहने वालों के दरवाजे से घुसा था। उसने पीड़िता के मुँह और नाक को दबा दिया और उसे चुप रहने की धमकी दी। जैसे-तैसे वह आरोपित के हाथों से निकलकर भागी, लेकिन आरोपित ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया। रेप के बाद किसी को भी बताने पर उसे मार डालने की धमकी भी दी गई।

मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग पीड़िता को 3 महीने पहले भी आरोपित द्वारा प्रताड़ित किया गया था, तब वह डर से आवाज नहीं उठा पाई थी। पीड़िता अपनी गंभीर रूप से बीमार माँ के साथ रहती है और उसकी सेवा करती है। पीड़िता की माँ बिस्तर से उठ भी नहीं पाती। अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद बीमार माँ केवल रो रही है।

भाजपा की केरल शाखा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, “मलप्पुरम में बीमार माँ के सामने उसकी बेटी की बेरहम प्रताड़ना हुई। यह दुखद है। यह घटना इस बात का सबूत है कि केरल में कुछ भी हो सकता है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -