Homeराजनीति'₹8 करोड़ में बेच दिए टिकट': प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा देकर खोली अखिलेश यादव-जयंत...

‘₹8 करोड़ में बेच दिए टिकट’: प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा देकर खोली अखिलेश यादव-जयंत चौधरी की पोल, किए कई खुलासे

साथ ही उन्होंने कहा कि 'भीम आर्मी' के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद रावण को गठबंधन में साथ नहीं लेने से नुकसान हुआ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी और ‘राष्ट्रीय लोकदल (RLD)’ गठबंधन के बीच दरार आनी शुरू हो गई है। पिछले साढ़े 5 वर्षों से RLD के प्रदेश अध्यक्ष रहे मसूद अहमद ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 7 पन्ने के एक पत्र को भी सार्वजनिक किया है, उन्होंने आरोप लगाया है कि जयंत चौधरी और अखिलेश यादव ने पैसे लेकर टिकट बाँटे। उनका आरोप है कि हापुड़ की सीट को 8 करोड़ रुपए में बेचा गया।

साथ ही उन्होंने इस गठबंधन में दलितों और मुस्लिमों को नज़रअंदाज़ किए जाने का भी आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘भीम आर्मी’ के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद रावण को गठबंधन में साथ नहीं लेने से नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव के ऐन वक्त पर भाजपा छोड़ कर सपा में गए स्वामी प्रसाद को अचानक कुशीनगर के फाजिलनगर भेजे जाने से उनकी हार हुई। साथ ही SBSP अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की ‘ओछी बयानबाजी’ को भी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने बताया कि गठबंधन में कम सीटें मिलने के कारण पार्टी के नेताओं ने RLD के अकेले चुनाव लड़ने की सलाह दी थी, लेकिन जयंत चौधरी ने बात नहीं मानी। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी, 2022 को अखिलेश यादव से संपर्क करने पर उन्होंने साथी दलों से सीटों को लेकर चर्चा से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 सपा नेताओं को रालोद के टिकट पर लड़ाया गया, जबकि रालोद के एक भी नेता सपा के सिंबल पर नहीं लड़ाए गए।

मसूद अहमद ने बाहरियों को टिकट वितरण में प्राथमिकता दिए जाने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि दिल्ली के कार्यालय में बैठे नेता टिकट के लिए करोड़ों की माँग करने लगे। उन्होंने उदाहरण दिया कि गजराज सिंह के पार्टी में शामिल होने के दो घंटे के भीतर उन्हें टिकट दे दिया गया। उन्होंने कहा कि जाट समुदाय में ऐसा सन्देश गया कि जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव के समक्ष घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव के अपमान से भी गलत सन्देश गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -