Homeराजनीतिशिवसेना के 'तलाक' में 'दीदी' के नेता हुए बावले, असम के उस होटल के...

शिवसेना के ‘तलाक’ में ‘दीदी’ के नेता हुए बावले, असम के उस होटल के बाहर TMC का प्रदर्शन जहाँ विधायकों के साथ हैं एकनाथ शिंदे

गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

महाराष्ट्र की राजनीति में चल रहे उथलपुथल के बीच अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) की भी एंट्री हो गई है। असम के जिस होटल में शिवसेना के बागी विधायक ठहरे हुए हैं, उसके बाहर तृणमूल कॉन्ग्रेस ने आज (23 जून 2022) सुबह जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध का नेतृत्व तृणमूल कॉन्ग्रेस के असम प्रमुख रिपुन बोरा (Assam chief Ripun bora) ने की। विरोध के बीच बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों को काबू में करने में लगे रहे।

न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शन कर रहे टीएमसी के एक कार्यकर्ता का कहना है, “असम में लगभग 20 लाख लोग बाढ़ के कारण पीड़ित हैं। लेकिन सीएम महाराष्ट्र सरकार को गिराने में व्यस्त हैं।” 

बता दें कि एमएलसी चुनाव के नतीजों के ठीक बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में भारी उथल-पुथल मचा हुआ है। इस उथल-पुथल का सीधा असर उद्धव ठाकरे की सरकार पर पड़ा है। शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे ने अपने बागी तेवर दिखा दिए है, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि उद्धव सरकार कभी भी गिर सकती है। महाराष्ट्र से आए शिवसेना के बागी विधायकों के समूह को गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में रखा गया है। 

बताया जा रहा है कि असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के कुल 42 विधायक मौजूद हैं। इसमें शिवसेना के 34 विधायक और 8 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। वहीं होटल में मौजूद सभी बागी विधायक पूर्व गृह राज्य मंत्री और शिवसेना नेता दीपक केसरकर से भी मिले। होटल के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इस होटल में आम लोगों के प्रवेश करने पर तकरीबन अब रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, गुवाहाटी पुलिस ने होटल के निजी सुरक्षकर्मियों से सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।

CJP का मंच बना ‘मोदी विरोधी बैटलग्राउंड’… जानें- वामपंथी और विपक्षी दल कैसे कर रहे छात्रों के आंदोलन का इस्तेमाल, विदेशी फंडिंग और खालिस्तानी...

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन भटकाकर विपक्ष अपनी राजनीति चमका रहा है। विदेशी फंडिंग और हिंसा के बीच पीएम मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान किया।
- विज्ञापन -