Homeराजनीतिउत्तराखंड में बनेगी साइंस सिटी, एस्ट्रो पार्क का भी होगा निर्माण: 'आकाश तत्व' के...

उत्तराखंड में बनेगी साइंस सिटी, एस्ट्रो पार्क का भी होगा निर्माण: ‘आकाश तत्व’ के कार्यक्रम में CM धामी का बड़ा ऐलान, प्राचीन सनातन विज्ञान पर हुआ मंथन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (5 नवंबर, 2022) को में देहरादून स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी स्थित विज्ञान भारती उत्तराखंड एवं भारत सरकार के प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित “National Conference and Exhibition on Akash tattwa – Akash For Life” में हिस्सा लेकर एटलस एवं सार संग्रह का विमोचन किया। उन्होंने कार्यक्रम की तारीफ़ करते हुए कहा कि सनातन ज्ञान को आधुनिक सोच से जोड़कर किया जा रहा वैज्ञानिक मंथन अत्यंत सराहनीय पहल है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि परिश्रम, उत्साह और लगन से काम करने पर सारा आकाश आपका हो सकता है। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाश तत्व का सही प्रकार से प्रयोजन किया है। सीएम धामी ने कहा हमारे शोधार्थी आज विश्व चिंतन विषयों पर शोध कर रहे हैं और इस प्रकार के सम्मेलन से निकले मंथन के माध्यम से एक भारत-श्रेष्ठ भारत का रास्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में भी पंच तत्व परिभाषित होते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मनुष्य दीर्घकालिक जीवन प्राप्त करने के लिए भी आकाश तत्व पर निर्भर है। संसार की विभिन्न चिकित्सा पद्धति ने भी आकाश तत्व को समझा है। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। काशी में भी भव्य कॉरिडोर बना है। उज्जैन में भी महाकाल कॉरिडोर बना है और उत्तराखंड में भी भव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है।” सीएम धामी ने राज्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लेकर नए ऐलान भी किए।

सीएम धामी ने कहा कि वैज्ञानिक सोच को जागृत करने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में साइंस सिटी के निर्माण का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र तक अनुसंधान एवं शोध गतिविधियों को पहुँचाने लिए ’’लैब्स ऑन व्हील’’ और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में जागरूकता के लिए राज्य में एस्ट्रो पार्क बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों में प्राचीन विज्ञान को आधुनिक शोधों से जोड़ कर काम किया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -