Homeदेश-समाज26 जनवरी को 'संप्रदाय विशेष' का देश विरोधी नारा, हथियारों से बच्चों पर हमला:...

26 जनवरी को ‘संप्रदाय विशेष’ का देश विरोधी नारा, हथियारों से बच्चों पर हमला: MP में सबको ‘देखा’ जा रहा है!

मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस की सत्ता आने के बाद सबको 'देख लेंगे' में अब बच्चे भी टारगेट किए जाने लगे हैं। वो भी 26 जनवरी के दिन। वो भी तब, जब वो राष्ट्रीय पर्व को उत्सव सा बनाने के लिए मंच पर मेहनत कर रहे थे, गाने की धुन पर थिरक रहे थे।

मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस की सत्ता आने के बाद सबको ‘देख लेंगे’ में अब बच्चे भी टारगेट किए जाने लगे हैं। वो भी 26 जनवरी के दिन। वो भी तब, जब वो राष्ट्रीय पर्व को उत्सव सा बनाने के लिए मंच पर मेहनत कर रहे थे, गाने की धुन पर थिरक रहे थे। घटना राजगढ़ जिले के खुजनेर की है।

तिरंगे को सलामी और राष्ट्रगान के बाद जैसे हर स्कूल में बच्चों द्वारा फ़िल्मी गानों पर कार्यक्रम करवाया जाता है, वैसा ही कुछ खुजनेर के गणतंत्र दिवस समारोह में भी हो रहा था। बच्चे गदर फ़िल्म के एक गाने को प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान ‘विशेष संप्रदाय’ कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे वहाँ भगदड़ की स्थिति बन गई। अफसोस, बात यहीं नहीं रुकी।

कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। देखते-देखते एक ‘विशेष संप्रदाय’ के लोग हथियार लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने डांस कर रहे बच्चों पर हमला कर दिया। भगदड़ और हथियार से हमले में कई बच्चों को चोट भी आई।

इस मामले में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले को तूल पकड़ता देख कर प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 लगा दी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

मामले की तह तक जाने के लिए ऑपइंडिया की टीम ने राजगढ़ पुलिस स्टेशन को फोन किया। अफसोस, सरकारी वेबसाइट पर जो नंबर दिया गया है, डायल करने पर वो इनवैलिड बताता है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में जब से कमलनाथ सरकार आई है, तब से राजनीतिक हत्याओं का दौर जारी है। लेकिन गणतंत्र दिवस पर बच्चों पर हमला अक्षम्य अपराध है, पाप है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

द वायर का दावा SIR के कारण जीती बीजेपी, लेकिन आँकड़े और तर्क खड़े करते है कई सवाल: समझें कैसे ये दावा असलियत से...

द वायर ने SIR को बीजेपी की जीत से जोड़ा, लेकिन पूरा तर्क सिर्फ आंकड़ों और कल्पनाओं पर आधारित नजर आता है, न की किसी तथ्य पर।

भारत में क्यों बढ़ रहे हैं AC ब्लास्ट के मामले? जानिए इससे बचाव के तरीके, जो बचा सकते हैं आपकी जान

लगातार बढ़ रहे AC ब्लास्ट मामलों के बीच जानिए इसके कारण, खतरे और वे जरूरी सावधानियाँ जो बड़ा हादसा रोक सकती हैं।
- विज्ञापन -