Homeराजनीतिआजम खान परिवार मुश्किल में, पत्नी तंजीन, दोनों बेटों को नोटिस जारी, 3 दिन...

आजम खान परिवार मुश्किल में, पत्नी तंजीन, दोनों बेटों को नोटिस जारी, 3 दिन में उपस्थित होने के आदेश

सभी नोटिस को रामपुर पुलिस ने आजम खान के घर पर चस्पा कर दिया है। उन्हें 3 दिन में थाने में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। साथ ही आजम खान की पत्नी से जौहर यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड भी माँगे गए हैं।

किसानों की जमीन हड़पकर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की चारदीवारी के अंदर मिलाने के मामले में सपा सांसद भू-माफिया आजम खान और उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा के अलावा उनके दोनों बेटों अब्दुल्ला आजम खान और अदीब आजम खान के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। रामपुर जिला प्रशासन ने तीनों के खिलाफ कुल 4 नोटिस जारी किए हैं। 3 नोटिस धारा 160 के अंतर्गत और एक नोटिस धारा 91 के तहत जारी हुआ है।

सभी नोटिस को रामपुर पुलिस ने आजम खान के घर पर चस्पा कर दिया है। उन्हें 3 दिन में थाने में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। साथ ही आजम खान की पत्नी से जौहर यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड भी माँगे गए हैं। आजम खान की पत्नी और दोनों बेटों से जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन पर कब्जा करने के मामले में पूछताछ होगी। 

इससे पहले आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। रामपुर की थाना कोतवाली पुलिस ने विद्युत अधिनियम (2003) की धारा 135 के अंतर्गत यह मुकदमा दर्ज किया था। दरअसल, हमसफर रिसॉर्ट पर बिजली विभाग ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट में बिजली चोरी पकड़ी गई। जिसके बाद रिसॉर्ट का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।

बता दें कि, रामपुर से सपा सांसद आजम खान के खिलाफ सरकारी और किसानों की जमीन पर कब्जा करने के साथ ही बिजली चोरी, अतिक्रमण, भैंस चोरी तथा अभ्रद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लगभग 80 मामले दर्ज हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -