Homeदेश-समाजवसीम ने नाबालिग की हत्या कर फार्महाउस में गाड़ा शव, पुलिस ने की हीलाहवाली,...

वसीम ने नाबालिग की हत्या कर फार्महाउस में गाड़ा शव, पुलिस ने की हीलाहवाली, CCTV फुटेज से खुलासा

फरीदाबाद की एक लड़की पिछले 10 दिन से लापता चल रही थी। लेकिन पुलिस शिकायत होने के बावजूद भी सक्रियता नही दिखा रही थी और न ही शक के आधार पर उनके पड़ोसी आरोपित वसीम से पूछताछ कर रही थी.....

हरियाणा के फरीदाबाद में 16 साल की एक लड़की का वसीम नामक युवक द्वारा अपहरण करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई और बाद में उसे फरीदाबाद के ही एक फार्महाउस में दफना दिया गया। लेकिन शिकायत होने के बावजूद भी पुलिस ने मामले की तफ्तीश करना उचित नहीं समझा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरीदाबाद की एक लड़की पिछले 10 दिन से लापता चल रही थी। लेकिन पुलिस शिकायत होने के बावजूद भी सक्रियता नही दिखा रही थी और न ही शक के आधार पर उनके पड़ोसी आरोपित वसीम से पूछताछ कर रही थी।

ऐसे में बच्ची के परिवार ने खुद ही मामले की छानबीन करनी शुरू की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खँगाले और एक कार के नंबर के आधार पर वसीम को पुलिस के हवाले किया।

पूछताछ हुई तो वसीम ने अपहरण की बात कबूली। साथ ही ये भी बताया कि लड़की का अपहरण करते वक्त ही उसकी हत्या कर दी थी। वसीम ने बताया कि उसने हत्या के बाद लड़की के शव को जंगल में ले जाकर 3 फुट गहरे गड्ढे में दफनाया था। जिसके बाद वसीम की निशान देही पर परिजनों ने पुलिस की मदद से लड़की का शव यमुना किनारे से बरामद किया।

इस मामले में बता दें कि परिजनों के अलावा इलाके के विधायक ललित नागर भी पुलिस से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि 10 दिनों में 5 बार उन्होंने इलाके के एसएचओ से बच्ची को ढूँढने की बात कही थी। लेकिन पुलिस फिर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि वह प्रदेश पुलिस डीजीपी तक इस मामले की शिकायत करेंगे और आरोपित पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंँगे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

4500 साल पुरानी है मोहनजोदड़ो की ‘डांसिंग गर्ल’, जानिए- इसकी पूरी कहानी: ‘कपड़े’ पहनाने पर विवाद के बाद NCERT ने वापस लिया फैसला

हड़प्पा सभ्यता की 4500 साल पुरानी 'डांसिंग गर्ल' प्रतिमा को लेकर विवादों में NCERT। जानिए प्रतिमा की खोज, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व।

2.5 लाख रेप पीड़िता, 87% आरोपित मुस्लिम और 149+ शहरों में फैला नेटवर्क: 219 पन्नों की ‘रेप गैंग इन्क्वायरी रिपोर्ट’ में सामने आई UK...

ब्रिटेन के 'ग्रूमिंग गैंग' पर सामने आई रिपोर्ट में 87 प्रतिशत मुस्लिम आदमी शामिल थे और उनका शिकार 250000 से ज्यादा 'श्वेत लड़कियाँ' रहीं। रिपोर्ट के प्रमुख बातें जानें।
- विज्ञापन -