Homeराजनीति'Dis’Qualified MP' : सांसदी जाने के बाद राहुल गाँधी ने बदला ट्विटर 'BIO', तेवर...

‘Dis’Qualified MP’ : सांसदी जाने के बाद राहुल गाँधी ने बदला ट्विटर ‘BIO’, तेवर देख नेटीजन्स बोले- ‘इसमें भी घमंड…’

2 साल की सजा पाने के बाद जब से राहुल गाँधी की सांसदी गई है तब से वह खुन्नस में हैं। अब उन्होंने अपना ट्विटर बायो भी चेंज कर दिया है। अपने बायो में उन्होंने 'Dis'Qualified एमपी' जोड़ लिया है।

‘मोदी सरनेम’ मामले में 2 साल की सजा पाने के बाद जब से राहुल गाँधी की सांसदी गई है तब से वह खुन्नस में हैं। अब उन्होंने अपना ट्विटर बायो भी चेंज कर दिया है। अपने बायो में उन्होंने ‘Dis’Qualified एमपी’ जोड़ लिया है। इसके अलावा इस बायो में सिर्फ उन्होंने खुद को कॉन्ग्रेस का एक सदस्य बताया है।

देख सकते हैं कि कि अब राहुल के बायो में लिखा है- ये राहुल गाँधी का आधिकारिक अकॉउंट है। जो इंडियन नेशनल कॉन्ग्रेस के सदस्य हैं और Dis’Qualified सांसद हैं।

इस बायो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रियाएँ आने लगी हैं। कुछ यूजर्स ने उनका ये बायो देख प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिर्फ डिसक्वालिफाइड लिखना काफी नहीं है। उन्हें इसमें अपने नाम के साथ ‘कन्विक्टिड (दोषी)’ भी लिखना चाहिए या फिर जेल जाने के बाद लिखना चाहिए- अयोग्य, दोषी, अपराधी आदि ।

वहीं कोई पूछ रहा है कि सांसदी जाने के बाद भी राहुल गाँधी इतना घमंड दिखा रहे हैं। यूजर्स के अनुसार अपने ट्विटर में ‘डिस’ क्वालिफाई’ लिखकर अपना घमंड दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी हरकत सिर्फ एक गैरजिम्मेदार रवैेये वाला व्यक्ति ही कर सकता है। ये इनके वोटरों के लिए अपमानजनक है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लिपुलेख-कालापानी पर शेखी बघार अपने ही देश में घिरे बालेन शाह, सुगौली संधि से ब्रिटेन का भी कनेक्शन: जानिए भारत-नेपाल सीमा विवाद के बारे...

नेपाल PM बालेन शाह ने लिपुलेख विवाद को लेकर अब ब्रिटेन के सामने हाथ फैलाया है, जबकि भारत के पास पहले से ही इसके ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं।

गाँव में रात 10 बजे घूम रहा था आसिफ, टोकने पर सुबह साथियों के साथ किया हिंदुओं पर हमला: धनराज मौर्या की मौत, वारिस-साजिद-सलीम...

पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहम्मद आसिफ खान, उसके अब्बू वारिस अली, साथी साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, माजिद अली और आकिब को गिरफ्तार कर लिया है।
- विज्ञापन -