Homeराजनीति'नरेंद्र मोदी का नरेटी (गर्दन) दबाने जा रहे हैं': विपक्ष की मुंबई बैठक से...

‘नरेंद्र मोदी का नरेटी (गर्दन) दबाने जा रहे हैं’: विपक्ष की मुंबई बैठक से पहले प्रधानमंत्री पर लालू यादव का विवादित बयान, जमानत पर बाहर हैं RJD सुप्रीमो

बताते चलें कि लालू यादव फ़िलहाल चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर हैं। बीमारी के कारण उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से बेल मिली थी।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। बता दें कि पटना और बेंगलुरु के बाद अब मुंबई में विपक्ष के नए गठबंधन की तीसरी बैठक होने वाली है। ये बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। इससे पहले लालू यादव ने कहा है, “मुंबई में नरेंद्र मोदी का नरेटी दबाने जा रहे हैं हमलोग। नरेंद्र मोदी का नरेटी पकड़े हुए हैं हमलोग। हटाना है।” जब लालू यादव ने ये बयान दिया, उस समय बिहार के उप-मुख्यमंत्री और उनके बेटे तेजस्वी यादव भी उनके बगल में ही खड़े थे।

बताते चलें कि लालू यादव फ़िलहाल चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर हैं। बीमारी के कारण उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से बेल मिली थी। हाल ही में बैडमिंटन खेलते हुए उनकी तस्वीर सामने आई, जिसके बाद CBI उनकी जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट पहुँची। हाल ही में लालू यादव बिहार में लक्जरी बोट की सवारी करते हुए भी दिखे थे। दिसंबर 2022 में उनकी सफल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई है। जून में विपक्ष की पहली बैठक में ही लालू यादव कह चुके हैं कि वो अब पूरी तरह फिट हैं।

लालू यादव और तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए निकल गए हैं। कॉन्ग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी भी इस बैठक में पहुँच रही हैं। इस दौरान लालू यादव ने ये भी कहा है कि इस बार केंद्र की सत्ता में भाजपा की वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का गला पकड़ के कुर्सी से उतार देंगे, उसके बाद ही कुछ करेंगे। दिल्ली पहुँच कर लालू यादव रक्षाबंधन मनाएँगे, उसके बाद मुंबई में पहुँचेंगे, जहाँ विपक्षी नेताओं का जमघट होना है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी बैठक में मौजूद रहेंगे

तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि गठबंधन के सभी नेता एक साथ खड़े हैं। उन्होंने जातीय सर्वे को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। बता दें कि विपक्ष की नई बैठक में संयोजक के नाम की घोषणा होगी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि अब उन्हें किसी पद की इच्छा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनका काम सिर्फ सभी को एकजुट करना है। अब सभी की नजरें इस तरफ हैं कि संयोजक का पद किसे दिया जाता है, कौन सी पार्टी इसमें बाजी मारती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -