लड़की ने अपनी माँ को बताया है कि वह उन बदमाशों को नहीं जानती है। ट्यूशन से लौटने के बाद वह अपने घर की छत पर टहल रही थी, जब उसने देखा कि गली में 4 लड़के सिगरेट पी रहे हैं। उन्हें देखकर वह नीचे आ गई। लड़की की गलती बस इतनी थी कि इस दौरान वह छत का दरवाजा बंद करना भूल गई।
गुजरात में बीजेपी के मंत्री ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर एक विवादित टिप्पणी की है। राज्य सरकार के मंत्री गणपत वसावा ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष की तुलना कुत्ते के बच्चे से की है, जिसके बाद उनके बयान की काफी आलोचना भी की गई है।
थरूर की जीत का गणित तीसरे प्रतिद्वंद्वी, एलडीएफ के सी दिवाकरण, के खराब प्रदर्शन पर टिका है। यदि गैर-हिन्दू वोट बँटते हैं, तो राजशेखरन फायदे में रहेंगे।
आजम खान ने नम आँखों से आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन उनके समर्थकों और परिचितों को परेशान कर रहा है। रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने रोते हुए कहा, "मेरे साथ ऐसा सलूक हो रहा है, जैसे मैं दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी हूँ, देशद्रोही हूँ।
हम साहित्यकार देशवासियों से अपील करते हैं कि आप अपना बहुमूल्य वोट देश की अखंडता, सुरक्षा, स्वाभिमान, संप्रभुता, सांप्रदायिक सद्भाव, सर्वांगीण विकास आदि को बनाए रखने के लिए दें।