विविध विषय

पाकिस्तान का कर्ज 6 हज़ार अरब से बढ़कर 30 हज़ार अरब रुपए के पार, 30 जून है डेडलाइन

इस समय पाकिस्तान की स्थिति बहुत ही ख़राब है, उस पर से आतंकी छवि होने और चरमराई अर्थव्यस्था के कारण इस समय पाकिस्तान को कोई भी देश क़र्ज़ भी देने को तैयार नहीं है। इमरान खान ने खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए कहा था कि अपने समूचे इतिहास में देश इतना ऋणग्रस्त कभी नहीं रहा, जितना पिछले 10 साल में हो गया है।

SC लिखित में दे, भारत में नहीं होगी गिरफ्तारी, तो आज ही लौटने को तैयार: जाकिर नाइक

जाँच एजेंसी के अनुसार,नाइक के भारत और विदेशों में कुल ₹193 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी द्वारा जाकिर नाईक के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर के आधार पर ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाइक के खिलाफ जाँच कर रहा है।

विंग कमांडर अभिनंदन से अभी तक डरा हुआ है Pak, बना रहा WC2019 पर भ्रामक विज्ञापन

इस वीडियो में उक्त मॉडल उसी अंदाज़ में चाय पीता हुआ नज़र आ रहा है, जैसे कई वायरल हुए वीडियो में अभिनन्दन पीते हुए नज़र आए थे। एक अंतर यह है कि असली वीडियो में अभिनन्दन निर्भीक और शांत नज़र आ रहे थे जबकि उक्त वीडियो में यह मॉडल डरा हुआ और झल्लाया हुआ सा दिख रहा है।

World Cup 2019: अंगूठे में चोट के कारण धवन 3 हफ़्तों के लिए बाहर, ऋषभ को मिलेगा मौका?

अंगूठे में चोट के कारण शिखर 'गब्बर' धवन टीम से बाहर हो गए हैं। अब वह विश्व कप में नहीं खेल पाएँगे। धवन ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 117 रन की विजयी पारी खेली थी।फॉर्म में चल रहे शिखर का टीम से बहार होना विजयी रथ पर सवार टीम इंडिया के लिए झटका है।

तैयार करें $5 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनने का रोडमैप: सचिवों के साथ बैठक में PM ने दिया मन्त्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार इस बार ग़रीबी उन्मूलन और पानी से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने वाली है। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के विस्तार की बात करते हुए इसके 5 लाख डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने इसके लिए रोडमैप तैयार करने की ज़रूरत पर बल दिया।

SC ने गिरफ्तार पत्रकार प्रशांत कनौजिया को फौरन रिहा करने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर प्रशांत को किन धाराओं के तहत अरेस्ट किया गया। शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रशांत कनौजिया ने जो शेयर किया और लिखा, इस पर यह कहा जा सकता है कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। लेकिन, उसे अरेस्ट किस आधार पर किया गया था?

मोदी सरकार का कड़ा निर्णय: 12 ‘दागदार’ व ‘सुस्त’ वरिष्ठ अधिकारियों को समय-पूर्व रिटायरमेंट

ये सभी अधिकारीगण इनकम टैक्स विभाग में चीफ कमिश्नर, प्रिंसिपल कमिश्नर्स और कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जैसे महत्वपूर्ण और बड़े पदों पर तैनात थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन अधिकारियों में से कई पर भ्रष्टाचार, बेहिसाब संपत्ति का अर्जन और यौन शोषण जैसे आरोप लगे हुए थे।

पूर्व Pak राष्ट्रपति ज़रदारी गिरफ़्तार: 62 संदिग्ध बैंक खाते, 210 कम्पनियों से लिंक, करोड़ों की हेराफेरी

210 कम्पनियों के भी इस मामले से जुड़े होने की बातें पता चलीं। इनमें से 47 कम्पनियाँ ओमनी समूह से जुड़ी थीं, जिसे ज़रदारी के ख़ास करीबी द्वारा चलाया जाता है। इसमें से एक अकाउंट में 4.4 बिलियन पाकिस्तानी रुपया ट्रान्सफर किया गया और इनमें से 30 मिलियन रुपए ज़रदारी ग्रुप को 2 बार दिए गए।

वाड्रा के बाद अब AgustaWestland के दलाल सक्सेना को अदालत ने दी विदेश जाने की अनुमति

राजीव सक्सेना जून के आख़िरी हफ्ते से लेकर जुलाई के अंतिम सप्ताह तक विदेश में रहेंगे। सक्सेना को प्रवर्तन निदेशालय से अपनी यात्रा की जानकारी साझा करने को कहा गया है। वह कब किस होटल में रुकेंगे और कहाँ ठहरेंगे, इस बारे में...

अश्लील तस्वीरें अपने पास रखना कोई अपराध नहीं: केरल हाई कोर्ट

"अगर किसी वयस्क व्यक्ति के पास अपनी कोई तस्वीर है जो अश्लील है तो 1986 के अधिनियम 60 के प्रावधान तब तक उस पर लागू नहीं होंगे, जब तक उसे किसी अन्य उद्देश्य या विज्ञापन के लिए वितरित या प्रकाशित न किया जाए।"

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें