केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 3.0 के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। रात के दौरान व्यक्तियों की आवाजाही पर से प्रतिबंध हटा दिया गया है। योग संस्थानों और जिम को पाँच अगस्त से खोलने की अनुमति होगी।
रौनाही में मिली जमीन पर मस्जिद निर्माण के लिए आज ट्रस्ट का गठन कर लिया गया है। यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड संस्थापक ट्रस्टी बना है और इस ट्रस्ट में 15 सदस्य होंगे।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपित और पीड़िता दोनों बेघर हैं। साथ ही एक दूसरे को पहले से जानते भी थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।