राजनीति

मोदी सरकार ने सिर्फ 5 स्टाफ दिया, मनमोहन को चाहिए 14: चिट्ठी लिख वाजपेयी का दिया उदाहरण

पीवी नरसिम्हा राव के कार्यकाल के दौरान यह फैसला लिया गया था कि सभी पूर्व प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद 5 साल के लिए कैबिनेट मंत्री के बराबर लाभ के हकदार होंगे। इन सुविधाओं में 14-सदस्यीय स्टाफ, मुफ्त कार्यालय व्यय, चिकित्सा सुविधाएँ, 6 फैमिली एग्जिक्यूटिव क्लास एयर टिकट और SPG कवर शामिल हैं।

तेलंगाना: 2 पूर्व मंत्री व 1 पूर्व सांसद सहित 5 बड़े TDP व कॉन्ग्रेस नेता BJP में शामिल

रेड्डी ने हाल ही में आशंका जताई थी कि अगर टीडीपी का यही रवैया रहा तो तेलंगाना में पार्टी अपने संगठन को खो देगी। वहीं अगर बोड़ा जनार्दन की बात करें तो वह वह चेन्नूर विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक रह चुके हैं। 1985 से लेकर 2004 तक वह लगातार 19 वर्षों तक क्षेत्र के विधायक रहे।

खाना दिया, छत दी, लेकिन वोट BJP को… अब समस्या लेकर मोदी के पास जाओ: कुमारस्वामी, Siddaramaiah

कुमारस्वामी ने अपना गुस्सा थर्मल पावर प्लांट के प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को दिखाते हुए उन्हें अपनी समस्याएँ लेकर मोदी के पास जाने की सलाह दी। कर्मचारियों के पास अपनी गाड़ी की खिड़की से झाँकते हुए कुमारस्वामी ने उन्हें ताना मारा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पूछा कि क्या उन लोगों को लाठीचार्ज की ज़रूरत है?

गैर-गाँधी नेताओं ने भी किया है पार्टी का नेतृत्व, राहुल जाना चाहते हैं तो जाने दो: कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता

तरुण गोगोई ने बयान दिया है कि यदि राहुल गाँधी कॉन्ग्रेस अध्यक्ष बने नहीं रहना चाहते हैं, तो उनका विकल्प बिना कोई देर किए ढूँढना चाहिए। कॉन्ग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गाँधी ने बुधवार को 51 सांसदों की माँग भी ठुकरा दी थी। राहुल ने कहा कि वह अब पार्टी अध्यक्ष नहीं रहेंगे।

कमलनाथ का नया क़ानून: गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों को 10 साल तक की जेल, ₹50000 तक जुर्माना

अगर गोरक्षा के नाम पर भीड़ द्वारा हत्या की जाती है तो इस तरह के मामलों में 1 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक की सजा दी जा सकती है। अगर कोई एक बार से ज्यादा बार ऐसे अपराधों में शामिल होता है तो उसे दोगुनी सज़ा दी जाएगी।

तबरेज़ की बीवी को AAP से नौकरी, अंकित के पिता अब तक कर रहे केजरीवाल के ‘न्याय’ का इंतजार

अंकित के पिता यशपाल सक्सेना ने हाल ही में वादा न पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार के प्रति अपनी गहरी नाराज़गी जताई थी। उन्होंने बताया था कि किस तरह दिल्ली सरकार ने उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा न देकर नाउम्मीद किया।

केजरीवाल की ‘फ्री मेट्रो राइड’ हुई साइड, केंद्र ने प्रपोज़ल की बात पर किया एक्सपोज़

दिल्ली में महिलाओं को दी जाने वाली ’फ्री मेट्रो राइड’ के रूप में केजरीवाल सरकार की लोकलुभावन चुनावी योजना को बड़ा झटका देते हुए केंद्र सरकार ने 27 जून को लोकसभा में इसे खारिज कर दिया।

हरियाणा कॉन्ग्रेस नेता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या

सुबह जिम से निकलते समय विकास चौधरी को अज्ञात बदमाशों ने 10 गोलियाँ मारीं। ये घटना सेक्टर-9 स्थित पीएचसी जिम के बाहर हुई, जहाँ विकास प्रतिदिन एक्सरसाइज करने के लिए आते थे।

CM आदित्यनाथ योगी का आदेश, 9 बजे तक दफ़्तर पहुँच जाएँ वरना नपेंगे अफसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार प्रवास के दौरान अलकनंदा घाट के किनारे यूपी पर्यटन निगम द्वारा निर्माणाधीन पर्यटक गृह भागीरथी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से इसके डिज़ाइन को लेकर जानकारी प्राप्त की।

2 से अधिक संतान वाले नहीं लड़ पाएँगे पंचायत चुनाव, उत्तराखंड में पास हुआ विधेयक

पंचायत राज अधिनियम 2016 (संशोधन) विधेयक के जरिए राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव जीतने के बाद यदि किसी प्रतिनिधि की तीसरी संतान होती है तो इस स्थिति में भी उसकी सदस्यता समाप्त हो जाएगी।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें