Wednesday, March 4, 2026
Homeविविध विषयमनोरंजनअपने पैरेंट्स से डेटिंग से लेकर शराब तक सब करती हूँ शेयर: अनुराग कश्यप...

अपने पैरेंट्स से डेटिंग से लेकर शराब तक सब करती हूँ शेयर: अनुराग कश्यप की बोल्ड बेटी आलिया ने किया खुलासा

आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया कि वह अपने पेरेंट्स से कभी भी कोई भी बात नहीं नहीं छिपाती हैं। यहाँ तक की डेटिंग और ड्रिंक करने की बात भी वह उनसे शेयर करती हैं।

बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, उनकी बेटी आलिया कश्यप भी अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं।

अपने बिंदास अंदाज के लिए फेमस आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया कि वह अपने पेरेंट्स से कभी भी कोई भी बात नहीं नहीं छिपाती हैं। यहाँ तक की डेटिंग और ड्रिंक करने की बात भी वह उनसे शेयर करती हैं। आलिया ने आगे कहा कि वह अपने पेरेंट्स अनुराग कश्यप और आरती बजाज के बेहद करीब हैं और उन्हें अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं।

हाल ही में स्टारकिड ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपना मेकअप रूटीन करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसका कैप्शन दिया, “चिट-चैट मेरे साथ तैयार हो जाओ! ब्रंच एंड बीच डे।” इस दौरान आलिया अपने फैंस के कुछ सवालों के जवाब देती हुई नजर आईं।

फैंस का पहला सवाल था, “अपनी रिलेशनशिप को लेकर वह अपने पेरेंट्स के साथ कितना फ्रेंडली हैं?” इस पर जवाब देते हुए फिल्ममेकर की बेटी ने कहा कि वह अपने पैरेंट्स से एक-एक बात खुलकर करती हैं। आलिया ने कहा, “जब मैं बड़ी हो रही थी, तो मेरे माता-पिता ने सख्ती की बजाए मुझसे दोस्त की तरह व्यवहार किया। इसलिए मैं उनसे कुछ नहीं छिपाती हूँ। मैं उनके साथ हर मामले में ओपन हूँ और उनके साथ मेरी अच्छी दोस्ती है।”

उन्होंने कहा कि जाहिर है, “सभी टीनएजर शराब और इस तरह की कई चीजों के आदी होते हैं, लेकिन जब मैंने ऐसा कुछ किया तो इसको लेकर अपने पैरंट्स से कभी भी झूठ नहीं बोला। मैंने उन्हें हर बात खुले तौर पर बताई, क्योंकि मेरा मानना है कि यह सब नॉर्मल है। मैं झूठ नहीं बोलने वाली और यह भी नहीं कहूँगी कि मैंने टीनएज में शराब नहीं पी थी। बेशक, मैं ये सब करती हूँ, लेकिन माता-पिता को बताकर।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जब होली पर अहमद शाह अब्दाली ने काटे हजारों हिंदू: 7 दिनों तक खून से लाल रही यमुना, साधुओं की हत्या कर लगाए गाय...

1757 में जाट राजकुमार जवाहर सिंह ने 5000 योद्धाओं के साथ मथुरा में अब्दाली की सेना के खिलाफ मोर्चा लिया। 9 घंटे तक चले युद्ध में जवाहर सिंह के 3000 योद्धा बलिदान हुए

‘पीड़िता के लिए मैकबुक खरीदें’: POCSO केस में समझौता होने पर आरोपित से बॉम्बे HC, नाबालिग ने चाचा से वापस लिए आरोप; जानें कब...

बॉम्बे HC ने समझौते के बाद POCSO के तहत दर्ज FIR रद्द कर दी। इसके बाद न्याय, बच्चों की सुरक्षा और धारा 482 की शक्तियों को लेकर बहस छिड़ गई है।
- विज्ञापन -