Homeविविध विषयमनोरंजनफरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का निकाह पक्का, जावेद अख्तर ने खुद बताया वेडिंग...

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का निकाह पक्का, जावेद अख्तर ने खुद बताया वेडिंग प्लान

फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। फरहान ने इससे पहले हेयर स्टाइलिस्ट अन्न भबानी और आशीष भबानी के बेटी अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी। 16 साल बाद 2017 में एक-दूसरे को तलाक दे दिया।

बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) 21 फरवरी 2022 को शिबानी दांडेकर के साथ शादी करने जा रहे हैं। अपनी पहली पत्नी अधुना से 2017 में अलग होने के बाद फरहान-शिबानी की यह जोड़ी तीन साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में है। हालाँकि, दोनों ने अभी तक अपने निकाह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन अब फरहान के अब्बू जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने इस शादी की पुष्टि कर दी है।

जावेद अख्तर ने बताया कि फरहान अपनी गर्लफ्रंड शिबानी से 21 फरवरी को शादी करेंगे जिसका आयोजन खंडाला वाले घर में होगा। जावेद अख्तर ने बॉम्बे टाइम्स को मीडिया में चल रही ऐसी खबरों की पुष्टि करते हुए उन्होंने वेडिंग प्लान की पूरी डिटेल्स भी बताई है। उन्होंने कहा, “हाँ, शादी हो रही है। शादी की तैयारियों का ध्यान वेडिंग प्लानर की तरफ से रखा जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “कोरोना की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर किसी इवेंट को अंजाम नहीं दे सकते हैं। इसलिए हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। यह एक बहुत ही सिंपल आयोजन होने वाला है। हालाँकि, अभी तक तो किसी को इनवाइट नहीं किया गया है।”

शुलभा और शशिधर दांडेकर की बेटी और अपनी होने वाली बहू शिबानी के बारे में बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, “वह बहुत अच्छी लड़की है। हम सभी उसे बहुत पसंद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फरहान और उसकी बहुत अच्छी बनती है, जो बहुत अच्छी बात है।”

वहीं बॉलीवुड में इस बात की भी चर्चा है कि इस जोड़े की कोर्ट मैरिज होगी। इसके लिए फरहान और शिबानी ने जनवरी में ही कोर्ट मैरिज का आवेदन दिया था।

बता दें कि शिबानी और फरहान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक-दूसरे के लिए प्यार को जाहिर करते रहे हैं। अक्सर यह जोड़ी अपनी बॉन्डिंग दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है।

गौरतलब है कि फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। फरहान ने इससे पहले हेयर स्टाइलिस्ट अन्न भबानी और आशीष भबानी के बेटी अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी। 16 साल बाद 2017 में एक-दूसरे को तलाक दे दिया। दोनों की दो बेटियाँ है, जिनके नाम शाक्या और अकीरा हैं।

फिल्मों की बात करें तो फरहान पिछली बार फिल्म ‘तूफान’ में नजर आए थे जिसमें उन्होंने मृणाल ठाकुर के साथ काम किया था। हालाँकि, राकेश ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं किया था। वहीं इन दिनों वह अपनी नई फिल्म ‘जी ले जरा’ को लेकर चर्चा में हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसे सितारे नजर आएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

6 पर FIR, 4 गिरफ्तार और 4 अधिकारी सस्पेंड: लखनऊ अग्रिकांड केस में CM योगी ने रातोंरात लिया सख्त एक्शन, SIT गठित कर कहा-...

लखनऊ में अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात तक लगातार मॉनिटरिंग करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।
- विज्ञापन -