Homeदेश-समाजयौन शोषण के आरोपी राजकुमार हिरानी के बचाव में उतरे जावेद अख़्तर

यौन शोषण के आरोपी राजकुमार हिरानी के बचाव में उतरे जावेद अख़्तर

हिरानी ने पीड़िता को नौकरी से निकालने तक की धमकी भी दे डाली थी। ये सारे ख़ुलासे नवंबर 3, 2018 को फ़िल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को भेजे गए एक ईमेल से हुए हैं।

#MeToo मामले में फँसे राजकुमार हिरानी के समर्थन में फ़िल्मी दुनिया के मशहूर पटकथा लेखक एवं गीतकार जावेद अख़्तर ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में जावेद ने लिखा, “मैंने 1965 में फ़िल्म इंडस्ट्री में एंट्री किया है। इतने सालों तक काम करने के बाद यदि कोई मुझसे पूछे कि इन पाँच दशकों में आपको फिल्म इंडस्ट्री में सबसे डिसेंट व्यक्ति कौन लगा। इस सवाल के जवाब में मेरे दिमाग में सबसे पहला नाम राजकुमार हिरानी का आएगा। जी बी शॉ ने कहा था: बहुत अच्छा होना बहुत ख़तरनाक होता है।”

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजकुमार के साथ फिल्म ‘संजू’  में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

राजकुमार पर यौन शोषण आरोप का पूरा मामला

हफ़्फिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने राजकुमार पर यह आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान इस सच को सबके सामने लाने का साहस नहीं कर पाईं क्योंकि राजू हिरानी इंडस्ट्री में एक बड़े नाम हैं और वो उसे बदनाम कर सकते थे। साथ ही हिरानी ने पीड़िता को नौकरी से निकालने तक की धमकी भी दे डाली थी। ये सारे ख़ुलासे नवंबर 3, 2018 को फ़िल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को भेजे गए एक ईमेल से हुए हैं।

इस ईमेल में पीड़िता ने कहा था वो अपने से 30 साल बड़े हिरानी को पिता-तुल्य मानती थी लेकिन उन्होंने उनके दिल, दिमाग और शरीर के साथ खिलवाड़ किया। उस महिला ने हिरानी पर अपने ऑफिस में बुला कर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वो हिरानी की प्रताड़ना को सिर्फ इसलिए सहती रही क्योंकि उनके पिता गंभीर रोग से पीड़ित थे और वो अपनी नौकरी नहीं छोड़ सकती थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -