Homeविविध विषयमनोरंजनतैमूर पर बड़ी कंट्रोवर्सी हुई, इस बार आखिरी मिनट में दूँगी सरप्राइज: होने वाले...

तैमूर पर बड़ी कंट्रोवर्सी हुई, इस बार आखिरी मिनट में दूँगी सरप्राइज: होने वाले बच्चे के नाम पर करीना कपूर

2018 के करीना कपूर ने कहा था कि डिलिवरी के लिए अस्पताल जाने से एक दिन पहले सैफ अली खान ने बच्चे का नाम फैज रखने का सुझाव दिया था। मगर करीना ने इससे मना कर दिया। उनका मत था कि तैमूर का मतलब लोहा होता है और वह चाहती हैं कि वो जिस बच्चे को जन्म दें, वह फाइटर हो। वह एक आयरन मैन पैदा करना चाहती थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी वह अपनी प्रेगनेंसी को लेकर हर जगह खुल कर बात कर रही हैं। अभी हाल में उन्होंने What Women Want के एपिसोड में नेहा धूपिया से बातचीत में दूसरे बच्चे के नाम को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि इस बार वह सबको सरप्राइज देंगी।

इस शो में नेहा धूपिया ने जब करीना कपूर ने पूछा कि परिवार या दोस्तों में से उन्हें अपने दूसरे बच्चे के नाम के लिए क्या सजेशन मिलते हैं? तब करीना ने तैमूर के समय हुए विवाद का मुद्दा उठाया। करीना ने कहा कि अभी तक सैफ या उन्होंने इस पर सोचा नहीं है, क्योंकि उन्हें तैमूर के नाम पर हुआ विवाद अच्छे से याद है।

करीना कपूर खान ने इस शो में कहा, “तैमूर को लेकर उठे विवाद के बाद मैंने और सैफ ने इस बारे में नहीं सोचा है। हम इसे आखिर तक छोड़ना चाहते हैं और बिलकुल अंत में सरप्राइज देंगे।”

इसके बाद नेहा धूपिया ने करीना से मजाक में बच्चे के नाम पर पोल कराने को भी कहा, मगर करीना ने ऐसा तरीका चुनने से मना कर दिया। इस शो में दोनों अभिनेत्रियों ने मुख्यत: माँ बनने के बाद सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की, लेकिन बातों के बीच में छिड़े इस मुद्दे ने पूरी बातचीत को कहीं और पहुँचा दिया। फिल्मी मिर्ची के यूट्यूब चैनल पर अपलोड इस वीडियो में 11 मिनट 40 सेकेंड से शुरू बातचीत में हम करीना के इस वर्जन को सुन सकते हैं।

याद दिला दें कि साल 2017 में करीना कपूर और सैफ अली खान के पहले बच्चे के नामकरण के बाद सोशल मीडिया पर ‘तैमूर’ नाम को लेकर बहस छिड़ गई थी। लोगों का कहना था कि यह नाम एक आक्रांता का है जबकि सैफ अली खान और करीना कपूर खान का मत था कि फारसी में इसका IRON होता है।

साल 2018 के एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने इस नाम पर खुल कर बात की थी। उनका कहना था कि डिलिवरी के लिए अस्पताल जाने से एक दिन पहले सैफ अली खान ने बेटे का नाम फैज रखने का सुझाव दिया था। उनका कहना था कि यह नाम काफी अच्छा है और रोमांटिक है। मगर करीना ने इससे मना किया। उनका मत था कि तैमूर का मतलब लोहा होता है और वह चाहती हैं कि वो जिस बच्चे को जन्म दें, वह फाइटर हो। वह एक आयरन मैन पैदा करना चाहती थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -