Homeविविध विषयमनोरंजन'GB रोड की रं$': महिला को नहीं भाया रणबीर कपूर का 'रामायण' लुक तो...

‘GB रोड की रं$’: महिला को नहीं भाया रणबीर कपूर का ‘रामायण’ लुक तो फैंस देने लगे गाली, गंदे वीडियो में चेहरा लगाकर कर रहे वायरल

महिला ने कहा, "ये (रणवीर के फैंस) लोग मेरा लगातार शोषण कर रहे हैं और मेरी फोटो एडिट करके उसे अश्लील वीडियो से जोड़कर शेयर कर रहे हैं। मैंने इन्हें ऐसा करने से मना भी किया लेकिन ये लोग नहीं रुक रहे और मेरा लगातार शोषण किए जा रहे हैं।"

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ का लुक पिछले दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ तो हर किसी ने इस पर प्रतिक्रिया दी। किसी ने कुछ अच्छा कहा तो किसी ने कुछ बुरा। ऐसे में अभिनेता ने इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया, लेकिन उनके फैन्स नेगेटिव प्रतिक्रिया देख भड़क गए और इस नीचता पर उतर आए कि उन्होंने रणवीर कपूर की बुराई करने वाली एक मध्य प्रदेश की महिला को बदनाम करने की कोशिशें शुरू कर दीं।

महिला ने अपने साथ हो रही हरकतों की जानकारी एक्स पर दी। उन्होंने बताया कि उनके अकॉउंट से पर्सनल फोटोज निकालकर, उसे एडिट करके उसे लीक करने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा, “ये लोग मेरा लगातार शोषण कर रहे हैं और मेरी फोटो एडिट करके उसे अश्लील वीडियो से जोड़कर शेयर कर रहे हैं। मैंने इन्हें ऐसा करने से मना भी किया लेकिन ये लोग नहीं रुक रहे और मेरा लगातार शोषण किए जा रहे हैं।”

ट्वीट पर महिला ने बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश स्टेट साइबर पुलिस हेडक्वार्टर में शिकायत कराई है और कहा है कि वो इस मामले की जाँच में उनका तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करती हैं। उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट अपने ट्वीट में साझा करते हुए ये भी बताया कि ये स्क्रीनशॉट और एडिटिड फोटोज के लिंक भी उन्होंने अपनी शिकायत के साथ पुलिस को दिए हैं। साझा कंटेंट में महिला के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ है। उनकी फोटो जॉनी सिन्स के साथ जोड़ दी गई है। उनकी फोटो तस्वीर पर एडिट करके लिख दिया गया है- GB रोड की र$#।

महिला ने पुलिस से निवेदन किया है कि पुलिस बस कैसे भी उनकी ऐसी फोटोज और वीडियोज को बनाने वालों पर कार्रवाई कर ले, इसके लिए वह कैसी भी जानकारी और सहायता देने के लिए तैयार हैं। महिला ने अपनी शिकायत की कॉपी भी ट्वीट में शेयर की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -