Homeविविध विषयमनोरंजन'गजब बेइज्जती है यार...' : पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उठाए शाहरुख खान के 'हैंडसम' होने...

‘गजब बेइज्जती है यार…’ : पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उठाए शाहरुख खान के ‘हैंडसम’ होने पर सवाल, बोलीं- उन्हें एक्टिंग नहीं आती

माहनूर बलोच ने पाकिस्तानी चैट शो 'हद कर दी' में कहा- "शाहरुख खान के पास बहुत अच्छी पर्सनालिटी है, लेकिन अगर आप ब्यूटी पैरामीटर के हिसाब से देखेंगे कि कौन हैंडसम है तो वह इस पैरामीटर के अंदर नहीं आते हैं।"

बॉलीवुड में किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की विदेशों तक में फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें उनके अंदाज के कारण और व्यवहार दोनों की वजह से पसंद करते है। लेकिन अभी हाल में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहनूर बलोच ने शाहरुख खान के हैंडसम होने पर सवार खड़ा कर दिया जिसके बाद उस हिरोइन की काफी ट्रोलिंग हुई।

माहनूर बलोच ने पाकिस्तानी चैट शो ‘हद कर दी’ में कहा- “शाहरुख खान के पास बहुत अच्छी पर्सनालिटी है, लेकिन अगर आप ब्यूटी पैरामीटर के हिसाब से देखेंगे कि कौन हैंडसम है तो वह इस पैरामीटर के अंदर नहीं आते हैं।”

माहनूर का कहना है कि शाहरुख खान की पर्सनैलिटी मज़बूत है। उनका ऑरा ऐसा है कि वो अच्छे लगते हैं। उन्होंने कहा कि काफी सुंदर लोगों का ऑरा मज़बूत नहीं होता। इस वजह से उन पर किसी की नज़र ही नहीं पड़ती।

आगे उन्होंने शाहरुख खान की एक्टिंग पर भी बात की। वह बोले, “ये मेरा शाहरुख खान को लेकर ओपिनियन है कि उन्हें एक्टिंग ही नहीं आती। वो एक अच्छे बिजनेसमैन हैं, वो जानते हैं कि खुद क मार्केट में कैसे किया जाए। ये मेरी निजी राय है।”

बता दें कि माहनूर का इस प्रकार शाहरुख की एक्टिंग पर सवाल उठाना लोगों को पसंद नहीं आया। कुछ ने कहा कि क्या गजब बेइज्जती की है पर अब शाहरुख की पीआर टीम माहनूर को ट्रोल करवाएगी। वहीं दूसरी ओर हकीकत में हिरोइन को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू भी कर दिया गया। भारतीय फैंस महनूर को वो फिल्मों के नाम गिनाने लगे जिसमें शाहरुख की एक्टिंग को पूरी दुनिया ने सराहा।

इसके अलावा शो की वीडियो के नीचे भी ऐसे कमेंट पढ़ने को मिल जाएँगे जहाँ माहनूर से कहा जा रहा है कि आज के समय में बॉलीवुड को कहीं न कहीं शाहरुख खान के नाम से जाना जाता है, पर मानहूर ने ऐसा क्या किया है जो वो शाहरुख के बारे में ऐसी राय दे रही हैं। कुछ ने उन्हें समझाया कि शाहरुख खान का वो ओहदा है कि अगल चाहे तो पाकिस्तान को खरीद ले। एक यूजर ने तो गुस्से में ये तक कहा कि जब खाक में मिल जाएगी तब हुस्न और औकात बता देगा अल्लाह

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -