Homeविविध विषयमनोरंजनशाहरुख की बेटी सुहाना की फिल्म The Grey Part Of Blue का टीजर आउट,...

शाहरुख की बेटी सुहाना की फिल्म The Grey Part Of Blue का टीजर आउट, देखें Video

सुहाना खान के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के टीजर को शेयर किया है। बता दें कि 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' एक शॉर्ट फिल्म है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की पहली फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ का टीजर आउट हो गया है। टीजर में सुहाना काफी इंप्रेसिव नजर आ रही हैं। यह टीजर जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे जम कर देखा। सुहाना खान के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के टीजर को शेयर किया है। बता दें कि ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ एक शॉर्ट फिल्म है।

सुहाना खान की फिल्म के टीजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हालाँकि, ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ एक शॉर्ट फिल्म है। लेकिन इसका क्रेज दर्शकों पर देखने को मिल रहा है। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्‍म के लेखक-निर्देशक ‌थिओडोर जिमेनो हैं। जबकि सुहाना के अपोजिट फिल्म में काम करने वाले अभिनेता का नाम ऑस्कर है।

https://www.instagram.com/p/B2-nKEKFKdf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=dlfix

कुछ दिन पहले ही एक्टिंग के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए सुहाना ने कहा था, “द टेमपेस्ट के स्कूल परफॉर्मेस में मैं मिरांडा का किरदार निभा चुकी हूँ।” तब शाहरुख की बेटी का अभिनय पहली बार दुनिया के सामने आया था।

सुहाना के फैन पेज द्वारा शेयर किए गए इस टीजर में सिर्फ म्यूजिक है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि सुहाना खुद जल्द ही इस टीजर को अपने फैंस के साथ शेयर करेंगी। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि उनकी बेटी जल्‍द ही फिल्म जगत में कदम रखने वाली है। तब उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया था कि उनका पहला प्रोजेक्ट क्या होगा, मगर अब इसका जवाब सामने आ गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -