Homeविविध विषयमनोरंजन'मेरी शेरनी, मेरी बेबी, सब कुछ ठीक हो जाएगा': जैकलीन फर्नांडिस के लिए जेल...

‘मेरी शेरनी, मेरी बेबी, सब कुछ ठीक हो जाएगा’: जैकलीन फर्नांडिस के लिए जेल में ही नवरात्र का व्रत रखेगा महाठग सुकेश चंद्रशेखर, लिखी चिट्ठी

"मैं ये सिर्फ मैं अपने स्वार्थ के लिए नहीं कर रहा, बल्कि आपकी भलाई के लिए ऐसा करने जा रहा हूँ। माँ शक्ति हमारा साथ देगी, अपने आशीर्वाद के रूप में। मेरा भरोसा है एक दिन सब कुछ ठीक हो जाएगा मेरी बेबी।''

200 करोड़ की ठगी के मामले में जेल की हवा खा रहे महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम एक बार फिर सूर्खियों में है। दरअसल, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के लिए नौ दिन व्रत रखने की घोषणा करके सुकेश एक बार फिर से चर्चा में बना हुआ है।

तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक विशेष पत्र भेजा है क्योंकि कल रविवार (15 अक्टूबर, 2023) से 9 दिवसीय नवरात्रि उत्सव शुरू हो रहा है।

पत्र में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन को को अपनी “शेरनी” कहते हुए सुकेश ने कहा कि वह उनकी भलाई के लिए और उनके आसपास की “सभी नकारात्मकता” को दूर करने के लिए पूरे नौ दिन उपवास करेगा।

इसी को ध्यान में रखते हुए सुकेश चंद्रशेखर एक नया लेटर सामने आया है, जिसमें वह जैकलीन के लिए नवरात्रि व्रत रखने की बात कह रहा है। आइए जानते हैं इस लेटर में सुकेश चंद्रशेखर ने और क्या-क्या लिखा है।

जैकलीन के लिए नवरात्रि व्रत 

पिछले कई सालों से जैकलीन और सुकेश का नाम सुर्ख़ियों में रहा। आए दिन सामने आते सुकेश के लेटर की वजह से भी अदाकारा चर्चा में बनी हुईं हैं। इस बीच अब सुकेश चंद्रशेखर की ओर से एक नया लेटर सामने आया है।

दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद सुकेश ने इस नए लेटर में “मेरी शेरनी, मेरी बेबी’ के साथ शुरुआत करते हुए आगे लिखा है, ”कल से नवरात्रि का समय शुरू होने जा रहा है। इस नवरात्रि के 9 दिनों में मैं माँ शक्ति की पूजा अर्चना करूँगा। ऐसा पहली बार होगा जब मैं अपने जीवन 9 दिनों तक नवरात्रि का व्रत रखूँगा।”

सुकेश का जैकलीन के नाम पत्र (साभार-दैनिक जागरण)

सुकेश ने आगे लिखा, “मैं ये सिर्फ मैं अपने स्वार्थ के लिए नहीं कर रहा, बल्कि आपकी भलाई के लिए ऐसा करने जा रहा हूँ। माँ शक्ति हमारा साथ देगी, अपने आशीर्वाद के रूप में। मेरा भरोसा है एक दिन सब कुछ ठीक हो जाएगा मेरी बेबी।”

पत्र में उसने यह भी कहा कि वह नवरात्रि के नौवें दिन वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में इन दोनों के लिए एक विशेष ‘पूजा’ का आयोजन करेगा।

पत्र में लिखा गया है, ”बेबी मुझ पर विश्वास करो, हम पर जिन्होंने हँसा वो आखिरी बार हँसने वाले हैं क्योंकि वे सभी जो हँसे, जिन्होंने हमें कम आंका और तुम्हारे और मेरे बारे में आलोचना की, उनके पास बहुत जल्द दिखाने के लिए कोई चेहरा नहीं होगा क्योंकि सच्चाई के क्षण का समय आ गया है।” 

“हमारे खिलाफ कोई भी आरोप सच नहीं निकलेगा।”

“जीत हमारी होगी, बेबी। दुनिया अब इसे देखेगी, हमारे खिलाफ कोई भी आरोप सच नहीं निकलेगा, सब कुछ असफल हो जाएगा।”-  इस तरह की तमाम बातें सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए लिखी इस लेटर में लिखी हैं। जो कि अब पब्लिक हो गई है। 

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर का नाम 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उछला था। इसी मामले में जैकलीन का नाम भी सुर्खियाँ बनीं। क्योंकि सुकेश के साथ अंतरंग संबंधों की कई तस्वीरें सामने आई थीं। एक्ट्रेस को कई बार इस मामले के चलते कोर्ट में सुनवाई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जाँच का हिस्सा बनना पड़ा है।

बता दें कि एक तरफ सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन को अपमी प्रेमिका बताता रहा है, उसकी साथ में कई अंतरंग तस्वीरें भी आई। जबकि जैकलीन ने महाठग सुकेश को लेकर पूछताछ के अलावा कभी भी कोई सार्वजनिक जिक्र नहीं किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -