Homeविविध विषयअन्य'जीत तो जीत होवे, चाहे क्रिकेट में होवे या हॉकी में': भारत ने पाकिस्तान...

‘जीत तो जीत होवे, चाहे क्रिकेट में होवे या हॉकी में’: भारत ने पाकिस्तान को Asian Champions Trophy में धोया, मीम की बाढ़

भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया में मीम की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार को भी याद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान से टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया है।

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया है। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 2 और आकाशदीप सिंह ने 1 गोल किए। इस जीत के साथ भारत के अब 3 मैचों में 7 अंक हो गए हैं।

भारत के लिए पहले क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने शानदार पहला गोल दागा। पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने गोल कर भारतीय टीम को लीड दिलाई। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम के फारवर्ड लगातार पाकिस्तानी पोस्ट पर अटैक करते रहे। हालाँकि पाकिस्तानी गोलकीपर अली अमजद ने शानदार बचाव करते हुए भारतीय टीम की लीड डबल नहीं होने दी।

तीसरे क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने टीम इंडिया की लीड दोगुनी कर दी। 41वें मिनट में हुए इस गोल के ठीक 2 मिनट बाद पाकिस्तान के जुनैद मंजूर ने गोल कर मैच को फिर रोमांचक बना दिया। हालाँकि चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम इंडिया की लीड 3-1 कर दी।

टीम इंडिया के डिफेंडरों ने आखिरी क्वार्टर में इस लीड को बरकरार रखा। पाकिस्तान पर मिली इस जीत के साथ ही टीम इंडिया का सेमीफाइनल खेलना तय हो गया है। इससे पहले भारतीय टीम का टूर्नामेंट में पहला मैच कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा था। वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान बांग्लादेश को 9-0 से हराया था।

भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया में मीम की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार को भी याद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान से टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया है। बता दें कि 24 अक्टूबर को पाकिस्तान की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। पहली बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को मात दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -