Homeविविध विषयअन्यकोरोना से लड़ने के लिए BCCI ने दिए ₹51 करोड़: सौरव गांगुली और जय...

कोरोना से लड़ने के लिए BCCI ने दिए ₹51 करोड़: सौरव गांगुली और जय शाह ने किया ऐलान

नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ‘पीएम केयर्स फण्ड’ को लेकर जानकारी साझा की थी और लोगों से आह्वान किया था कि इस विकट परिस्थिति में वे क्षमतानुसार वित्तीय सहयोग करें। पीएम मोदी ने बताया था कि इस फंड में माइक्रो-डोनेशंस, अर्थात छोटी राशि भी डाली जा सकती है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्रधानमंत्री राहत कोष में कोरोना से लड़ने के लिए 51 करोड़ रुपए दिए हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष गांगुली और सचिव जय शाह ने इसका ऐलान किया। बीसीसीआई ने यह रकम ‘प्राइम मिनिस्टर सिटीजन असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सीचुएशन्स फण्ड’ में दिया है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना सहित कई खिलाड़ी सहायता का ऐलान कर चुके हैं। इसके बाद सभी की निगाहें बीसीसीआई की तरफ़ टिकी हुई थी।

नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ‘पीएम केयर्स फण्ड’ को लेकर जानकारी साझा की थी और लोगों से आह्वान किया था कि इस विकट परिस्थिति में वे क्षमतानुसार वित्तीय सहयोग करें। पीएम मोदी ने बताया था कि इस फंड में माइक्रो-डोनेशंस, अर्थात छोटी राशि भी डाली जा सकती है। उन्होंने बताया कि इससे भारत की ‘आपदा प्रबंधन क्षमताओं’ को मज़बूती मिलेगी। इससे नागरिकों को बचाने और इस क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि हम सबको एक स्वस्थ भारत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए, ताकि अगला जनरेशन ज्यादा समृद्ध और स्वस्थ हो। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद छात्रों से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने रुपए डोनेट किए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -