Homeविविध विषयअन्यKL राहुल और हार्दिक पांड्या पर BCCI ने लगाया 20-20 लाख का जुर्माना

KL राहुल और हार्दिक पांड्या पर BCCI ने लगाया 20-20 लाख का जुर्माना

दोनों ने बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं जिसके बाद इन दोनों के खिलाफ जाँच के आदेश दिए गए थे और इन दोनों खिलाड़ियों पर अस्थायी प्रतिबंध भी लगाया गया था।

महिलाओं पर अभद्र टिप्‍पणी के मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक नज़ीर पेश करते हुए हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर कार्रवाई की है। बीसीसीआई ने दोनों पर अर्थ दंड के रूप में 20-20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके लिए दोनों क्रिकेटरों को 4 सप्ताह का समय दिया गया है।  

बता दें कि बीसीसीआई की ओर से दोनों खिलाड़ियों पर लगाए गए 20 लाख रुपए के जुर्माने में से 1-1 लाख रुपए की रकम ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सुरक्षा बलों के 10 कांस्‍टेबलों के परिवारों को देने को कहा गया है। बची हुई 10 लाख रुपए की धनराशि को दृष्टिबाधितों के लिए बनाए गए क्रिकेट एसोसिएशन के फंड में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस रकम से दृष्टिबाधित लोगों के लिए खेल का प्रमोशन किया जाएगा।

बीसीसीआई ने कहा कि अर्थ-दंड की रकम चुकाने के लिए खिलाड़ियों को एक महीने का समय दिया गया है। बोर्ड का कहना है कि अगर तय समय में दोनों ने जुर्माना नहीं चुकाया तो यह रकम उनकी मैच फीस से काटी जाएगी।

पूरा मामला यह है कि दोनों ने बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं जिसके बाद इन दोनों के खिलाफ जाँच के आदेश दिए गए थे और इन दोनों खिलाड़ियों पर अस्थायी प्रतिबंध भी लगाया गया था।

हालाँकि, बाद में पांड्या और राहुल ने इस विवाद के बाद माफी भी माँगी थी। जिसे नाकाफी मानते हुए महिलाओं के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लोकपाल डीके जैन ने हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल को नोटिस थमा दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -