Homeविविध विषयअन्यBreaking: जेट एयरवेज़ के पूर्व-चेयरमैन को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, विदेश जाने पर...

Breaking: जेट एयरवेज़ के पूर्व-चेयरमैन को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, विदेश जाने पर रोक

वह मुंबई हवाई अड्डे से विदेश जाने की फ़िराक में थे तभी मुंबई आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। यह 1.2 बिलियन डॉलर के कर्ज को देखते हुए एहतियातन किया गया है, ताकि विजय माल्या वाले प्रकरण की पुनरावृत्ति न हो।

प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इण्डिया के हवाले से आई खबर के अनुसार घाटे में चल रही जेट एयरवेज़ के पूर्व-चेयरमैन नरेश गोयल को सपत्नीक विदेश जाने से रोक दिया गया है। वह मुंबई हवाई अड्डे से विदेश जाने की फ़िराक में थे तभी मुंबई आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। माना जा रहा है कि यह 1.2 बिलियन डॉलर के कर्ज को देखते हुए एहतियातन किया गया है, ताकि विजय माल्या वाले प्रकरण की पुनरावृत्ति न हो।

कई वरिष्ठ अधिकारीयों ने भी दे दिया है इस्तीफा

जेट एयरवेज़ की माली हालत इस समय काफी ख़राब चल रही है। घाटे और कर्जे में डूबी कंपनी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जाँच शुरू किए जाने की भी खबरें आईं हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने स्टाफ की तनख्वाह भी नहीं दी है। 17 अप्रैल से कंपनी की वायुसेवा का परिचालन ठप है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -