Homeविविध विषयविज्ञान और प्रौद्योगिकीभगवान गणेश की प्रतिमा लेकर तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी सुनीता विलियम्स,...

भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी सुनीता विलियम्स, इससे पहले लेकर गई थीं भगवद्गीता: कहा – मैं आध्यात्मिक हूँ

उन्होंने कहा कि आउटर स्पेस में उनके साथ गणेश जी होंगे, इससे उन्हें ख़ुशी मिलती है। इससे पहले जब वो अंतरिक्ष में गई थीं तो उन्होंने अपने पास भगवद्गीता की पुस्तक रखी थी, जिसमें श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया है।

एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष की उड़ान के लिए तैयार हैं। इससे पहले उन्होंने बताया है कि वो अपने साथ भगवद्गीता की पुस्तक लेकर जा रही हैं। साथ ही उन्होंने भगवान गणेश को अपना ‘लकी चार्म’ बताते हुए कहा कि वो उनकी प्रतिमा अपने साथ रखती हैं। सुनीता विलियम्स ने कहा कि वो धार्मिक होने से ज्यादा आध्यात्मिक हैं। उन्हें केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरनी है। भारतीय समयानुसार ये उड़ान मंगलवार (7 मई, 2024) को सुबह साढ़े 8 बजे शुरू होगी।

बोईंग की स्टरलाइनर नाम के एक नए एयरक्राफ्ट का इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। NDTV से बात करते हुए सुनीता विलियम्स ने कहा कि वो इस कमर्शियल क्रू फ्लाइट में अपने साथ भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर जा रही हैं क्योंकि वो उनके लिए ‘गुड लक चार्म’ हैं। उन्होंने कहा कि आउटर स्पेस में उनके साथ गणेश जी होंगे, इससे उन्हें ख़ुशी मिलती है। इससे पहले जब वो अंतरिक्ष में गई थीं तो उन्होंने अपने पास भगवद्गीता की पुस्तक रखी थी, जिसमें श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया है।

सुनीता विलियम्स न सिर्फ अमेरिकन नौसेना की अधिकारी हैं, बल्कि एक मैराथन धावक भी हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रहने के दौरान भी वो मैराथन में हिस्सा ले चुकी हैं। किसी भी महिला एस्ट्रोनॉट द्वारा सबसे अधिक स्पेस वॉक का रिकॉर्ड उनके नाम है, उन्होंने 50 घंटे और 40 मिनट में 7 स्पेसवॉक पूरे किए। पिछले कुछ दिनों से वो बोईंग की क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन का प्रशिक्षण ले रही हैं। वो 1998 में एस्ट्रोनॉट बनी थीं, फिर उन्हें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अपने एक बड़े मिशन के लिए चुना।

59 वर्षीय सुनीता विलियम्स इससे पहले 2006 और 2013 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर चुकी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं। सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पंड्या एक न्यूरोएनाटोमिस्ट थे। गुजरात के मेहसाणा के झुलासन गाँव में उनका जन्म हुआ था। बाद में वो अमेरिका चले गए थे, जहाँ उन्होंने स्लोवेनियाई महिला बोनी से शादी की थी। सुनीता विलियम्स के नाम पर अमेरिका के नीधम में स्कूल भी है। भारत भी ‘गगनयान’ अंतरिक्ष मिशन की तैयारी में लगा हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हर हिंदू घर में है संभावित हत्यारा-बलात्कारी’: वामपंथी अपूर्वानंद ने हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर, मुस्लिमों को बताया पीड़ित

यूट्यूब चैनल 'सत्य हिंदी' पर वामपंथी अपूर्वानंद ने फिर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। कहा कि हर हिंदू घर में संभावित हत्यारा-बलात्कारी छिपा हुआ।

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है...

किरदारों की पहचान बदलना, हिंदुओं को खलनायक और मुसलमानों को पीड़ित दिखाना: ‘दहाड़’ से ‘राख’ तक Prime Video के शोज में दिखता एक जैसा पैटर्न।
- विज्ञापन -