Homeदेश-समाजमेरठ के कबाड़ी ने बीवी गुलफ्शा की सिर में मार दी गोली: दहेज़ में...

मेरठ के कबाड़ी ने बीवी गुलफ्शा की सिर में मार दी गोली: दहेज़ में मिले थे ₹1 करोड़, कार और सोना, यूपी पुलिस ने दबोचा

FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित समीर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। सोमवार (6 मई 2024) को पुलिस को समीर के मेरठ में लेबर चौक पर होने की सूचना मिली। दबिश दे कर फ़ौरन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक शौहर ने शनिवार (4 मई 2024) को अपनी बीवी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित अपने 8 माह के बेटे को लेकर फरार हो गया था। पीड़िता के परिजनों ने आरोपित समीर पर दहेज़ की माँग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत में समीर के परिजनों को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मेरठ के थाना क्षेत्र नौचंदी की है। यहाँ रहने वाले समीर का निकाह पिछले साल गुलफ्शा से हुआ था। समीर कबाड़ का कारोबार करता है। गुलफ्शा के परिजनों के मुताबिक, उन्होंने निकाह में एक करोड़ रुपए कैश, एक लक्जरी गाड़ी और लगभग 45 लाख रुपए का सोना दिया था। निकाह के बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ, जिसकी उम्र लगभग 8 माह है।

हालाँकि, आरोपित समीर आए दिन अपनी बीवी से अधिक पैसों की माँग कर रहा था। इसी बात को लेकर मियाँ-बीवी में आए दिन झगड़े होते थे। शनिवार (4 मई) को किसी बात को लेकर एक बार फिर से समीर और गुलफ्शा में झगड़ा हुआ। गुस्से में समीर ने रिवॉल्वर निकाल कर अपनी बीवी पर फायर झोंक दिया। गोली गुलफ्शा के सिर में लगी और वो तड़पने लगी।

इसके बाद बीवी को तड़पता छोड़कर समीर अपने बेटे को लेकर घटनास्थल से भाग निकला। इधर गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। उन्होंने घायल गुलफ्शा को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के मायके वाले भी इस सूचना पर अस्पताल पहुँच गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँची।

गुलफ्शा के परिजनों ने समीर और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज़ हत्या की तहरीर दी, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया। आरोपित समीर की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। सोमवार (6 मई 2024) को पुलिस को समीर के मेरठ में लेबर चौक पर होने की सूचना मिली। दबिश दे कर फ़ौरन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -