Homeविविध विषयअन्य'जितना उन्हें पढ़ा उतना हैरान था': पृथ्वीराज के रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने...

‘जितना उन्हें पढ़ा उतना हैरान था’: पृथ्वीराज के रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने पराक्रमी सम्राट को दी सलामी

अक्षय कुमार कहते हैं, "पृथ्वीराज का टीज़र फिल्म की आत्मा है। महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन का सार यही है कि उनकी जिंदगी में डर शब्द था ही नहीं। यह फिल्म उनकी वीरता और जीवन को हमारी श्रद्धांजलि है।"

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने आज (नवंबर 15, 2021) अपनी आने वाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान का टीजर शेयर किया है। यशराज फिल्म के बैनर तले निर्मित ये कहानी 21 जनवरी 2022 को पर्दे पर रिलीज होगी। यूट्यूब पर अब तक इस फिल्म के टीजर को 36 लाख लोगों ने देख लिया है। सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

टीजर में अक्षय कुमार की एंट्री, मानुषी छिल्लर का सीन, सोनू सूद का मुख्य किरदार और भारत के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की बहादुरी को ग्राफिक्स आदि के जरिए दिखाया गया है। वीडियो में कहा जाता है- ‘सभी सलामी के लिए तैयार रहो हिंदुस्तान का शेर आ रहा है।’

अक्षय कुमार कहते हैं, “पृथ्वीराज का टीज़र फिल्म की आत्मा है। महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन का सार यही है कि उनकी जिंदगी में डर शब्द था ही नहीं। यह फिल्म उनकी वीरता और जीवन को हमारी श्रद्धांजलि है जितना अधिक मैंने उनके बारे में पढ़ा, उतना ही मैं इस बात से हैरान था कि उन्होंने अपने देश और मूल्यों के लिए कैसे अपने गौरवशाली जीवन के एक-एक पल को जिया और साँस ली।”

अभिनेता कहते हैं, “वह सबसे बहादुर योद्धाओं और सबसे ईमानदार राजाओं में से एक हैं जिन्हें हमारे देश ने देखा है। हमें उम्मीद है कि दुनिया भर के भारतीय इस पराक्रमी सम्राट को पेश हमारा सलाम पसंद करेंगे। हमने उनके जीवन को प्रमाणिक तरीके से पेश करने की कोशिश की है।”

बता दें कि पृथ्वीराज चौहान पर निर्मित इस फिल्म में युद्ध के मैदान में खड़ी सेना का सीन सबसे आकर्षक लगता है। ऐसे में मालूम हो कि वाकई पृथ्वीराज की सेना बहुत विशाल थी। इसमें 3 लाख सैनिक और तकरीबन 300 हाथी थे। मौजूद जानकारी बताती है कि मोहम्मद गौरी और सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बीच 18 युद्ध हुए थे। 17 बार सम्राट ने गौरी को छोड़ा लेकिन 18 वीं दफा बाजी गौरी के हाथ चली गई और उन्हें बंदी बना लिया गया। इसके बाद पृथ्वीराज चौहान ने शब्दभेदी बाण का उपयोग करके गौरी की हत्या उसी की सभा में की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -