Homeविविध विषयअन्यIAF ने लॉन्च किया Air Combat गेम, विंग कमांडर अभिनंदन भी आएँगे नज़र

IAF ने लॉन्च किया Air Combat गेम, विंग कमांडर अभिनंदन भी आएँगे नज़र

गेम को फिलहाल मोबाइल के लिए तैयार किया गया है। जिसमें ट्रेनिंग के अलावा सिंगल प्लेयर और फ्री फ्लाइट का मोड शामिल है। खेल के दौरान प्लेयर पायलट होगा और एयरक्राफ्ट को टच कंट्रोल या ऑन-स्क्रीन बटन से कंट्रोल किया जा सकेगा।

भारतीय वायु सेना के चीफ़ बीरेंद्र सिंह धनोआ ने आज (जुलाई 31, 2019) “Indian Air Force: A cut above” नाम का एयर कॉम्बेट गेम लॉन्च किया। ये गेम एंड्रायड और IOS दोनों डिवाइस में आसानी से खेला जा सकेगा। IAF ने अपने कामकाज के बारे में युवाओं को बताने और उन्हें सेना की नौकरी के प्रति आकर्षित करने के लिए यह गेम बनाया है।

IAF ने ट्वीट कर इस 3डी गेम को लॉन्च करने की जानकारी दी। इससे पहले 20 जुलाई को IAF ने इस गेम को लेकर 1.41 मिनट का वीडियो ट्वीट किया गया था। जिसमें ‘I AM AN WARRIOR’ के नाम पर बालाकोट हमले में अभिनंदन द्वारा दिखाई जांबांजी का जिक्र था। इस गेम में ग्राफिक विजुअल्स और एनिमेशन के जरिए बालाकोट एयर स्ट्राइक और कैप्टन अभिनंदन के पाकिस्तान घुसने की पूरी घटना को दर्शाया गया है। इस गेम में अभिनंदन दुश्मनों का खात्मा करते दिखाए गए हैं।

गेम को फिलहाल मोबाइल के लिए तैयार किया गया है। जिसमें ट्रेनिंग के अलावा सिंगल प्लेयर और फ्री फ्लाइट का मोड शामिल है। खेल के दौरान प्लेयर पायलट होगा और एयरक्राफ्ट को टच कंट्रोल या ऑन-स्क्रीन बटन से कंट्रोल किया जा सकेगा। गेम ट्रेनिंग सेशन के दौरान प्लेयर्स को सिखाया जाएगा कि एयरक्राफ्ट हैंडल कैसे करते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस गेम की शुरुआत विंग कमांडर अभिनंदन के उसी मिग-21 से होगी, जिसने पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था। इस गेम में अभिनंदन मिग-21 के साथ खड़े नजर आएँगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले यह गेम सिंगल प्लेयर मोड में उपलब्ध होगा और बाद में इसे मल्टी प्लेयर मोड के लिए भी डेवलप किया जाएगा। मल्टी प्लेयर में इस गेम को खेलने वाले पबजी और अन्य खेलों की तरह इसमें भी एक दूसरे से ऑनलाइन जुड़कर कनेक्ट हो पाएँगे। लेकिन अभी फिलहाल कुछ समय तक के लिए सिर्फ़ सिंगल प्लेयर वर्जन जारी किया गया है। बताया जा रहा है मल्टी प्लेयर का फीचर अक्टूबर तक लॉन्च किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -