Homeविविध विषयअन्यभारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ गिरफ्तार, शांति भंग करने का आरोप

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ गिरफ्तार, शांति भंग करने का आरोप

पुलिस ने हसीन जहाँ को शांति भंग होने की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उनको जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में रखा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहाँ का विवाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, हसीन जहाँ अपनी बेटी के साथ रविवार (अप्रैल 28, 2019) की रात अचानक अपने ससुराल यानी डिडौली थाना इलाके के सहसपुर अलीनगर गाँव पहुँच गई। हसीन के घर में दाखिल होते ही घर पर मौजूद शमी के भाई और माँ से हसीन की नोंक-झोंक हो गई। शमी की माँ ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। उन्होंने हसीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हसीन जबरदस्ती घर में घुस गई और उन्हें बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने हसीन जहाँ को शांति भंग होने की आशंका में गिरफ्तार कर लिया और अभी पुलिस ने हसीन जहाँ को जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में रखा है।

पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद हसीन जहाँ ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहम्मद शमी की ऊँची पहुँच और पैसे के कारण उनको यूपी पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्हें बिना किसी अपराध के रात के 12 बजे बिस्तर से खींच कर धक्के मार कर लाया गया है और कुछ खाने-पीने को भी नहीं दिया गया है। हसीन जहाँ का कहना है कि वो अपने हक के लिए लड़ रही हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। हसीन ने कहा कि शमी का घर उनका ससुराल है और वो जब चाहे वहाँ आ सकती हैं, इससे उन्हें कोई रोक नहीं सकता। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की गुहार भी लगाई है। बता दें कि, हसीन जहाँ ने शमी समेत उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ये मामला फिलहाल कोर्ट में है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहाँ ने पिछले साल कई गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें गैर-महिलाओं के साथ संबंध और भारतीय टीम के लिए खेलते हुए मैच फिक्सिंग जैसे आरोप शामिल थे। ये विवाद सार्वजनिक हो गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से शमी का नाम हटा दिया था, मगर बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने जाँच के बाद मोहम्मद शमी को क्लीनचिट दे दी

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘सतलुज’ में जसवंत सिंह खालड़ा हैं लेकिन पंजाब में बस से उतारकर मार डाले गए हिंदू यात्री कहाँ हैं? खालिस्तानी आतंकवाद के नैरेटिव से...

पंजाब में आतंकवाद के दौर पर फिर बहस छिड़ी है। एक पक्ष सभी पीड़ितों के दर्द की बात करता है, जबकि दूसरा इसे खालिस्तान समर्थक नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करता है।

26 साल से जेल में बंद दारा सिंह होंगे रिहा: वकील का दावा, बताया- सुप्रीम कोर्ट ने 15 अगस्त तक जेल से छोड़ने का...

दारा सिंह के वकील एपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को 15 अगस्त 2026 तक उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।
- विज्ञापन -